[ad_1]
डेढ माह की गर्मी की छुटि्टयों के बाद मंगलवार से स्कूल खुले। स्कूलों में विद्यार्थियों का मंत्रोच्चार के साथ तिलक, गुलाल लगाकर फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। विद्यार्थियों में स्कूल के पहले दिन काफी उत्साह नजर आया। अपने शिक्षकों के चरण स्पर्श कर आश
.

उत्कृष्ट स्कूल में छात्राओं का स्वागत करती शिक्षिका।
रतलाम जिले में तीन दिवसीय स्कूल चले हम अभियान की शुरूआत हुई। पहले दिन स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही। शहर के सीएम राइज विनोबा हायर सेकंडरी स्कूल में कलेक्टर राजेश बाथम, जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा की उपस्थिति में मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर विद्यार्थियों का प्रवेशोत्सव कराया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों की क्लास लेकर विद्यार्थियों के बीच टेबल पर बैठे। कलेक्टर ने विद्यार्थियों का मोबाइल दिखाते हुए मोबाइल के सदुपयोग और दुरुपयोग के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा मोबाइल का उपयोग पढ़ाई के लिए करे। इस दौरान प्राचार्य संध्या बोहरा, उप प्राचार्य गजेंद्रसिंह राठौर व स्टाफ मौजूद रहा।

विद्यार्थियों के बीच बैठे कलेक्टर राजेश बाथम, डीईओ केसी शर्मा।
सागोद रोड स्थित उत्कृष्ट स्कूल में 100 के करीब विद्यार्थी पहुंचे। सभी को गुलाल लगाकर मंत्रोच्चार के साथ कक्षा में प्रवेश कराया। स्कूल प्राचार्य सुभाष कुमावत व स्कूल स्टाफ ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। यहां पर विद्यार्थियों में स्कूल के पहले दिन आने का काफी उत्साह नजर आया। स्कूल प्राचार्य कुमावत ने विद्यार्थियों से मेहनत व लग्न से पढ़ाई करने का संदेश दिया।
डोंगरे नगर स्थित एकीकृत शाला शासकीय नूतन माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में प्रवेश उत्सव मनाया गया। स्कूल प्रधान अध्यापक ध्रुव पारखी, कुमुद दुबे, निशा शर्मा, एकता पंवार, निकिता धुलिया आदि ने विद्यार्थियों को तिलक लगाया। गुलाब का फूल भेंट कर प्रवेश कराया। इस दौरान विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को स्कूल शिक्षा मंत्री के स्कूल आने के आमंत्रण के पैंपलेट भी वितरित किए।
दूसरे दिन अभिभावकों को बुलाया
स्कूल चले हम अभियान के दूसरे दिन 19 अप्रैल को स्कूलों में अभिभावकों के साथ शिक्षकों की चर्चा होगी। बच्चों को लगातार स्कूल भेजने, स्कूलों में सत्र की पढ़ाई की योजनाओं को लेकर चर्चा कर जानकारी दी जाएगी।
20 जून को जिले के सभी स्कूलों में सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधि पहुंचेंगे। स्कूलों में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।
[ad_2]
Source link









