Home मध्यप्रदेश English paper of board exam in Raisen | रायसेन में बोर्ड परीक्षा...

English paper of board exam in Raisen | रायसेन में बोर्ड परीक्षा का अंग्रेजी पेपर: 83 केंद्रों पर 18160 छात्र हुए शामिल, एक भी नकल प्रकरण नहीं – Raisen News

56
0

[ad_1]

साेमवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं का अंग्रेजी का पेपर हुआ। इस दौरान कोई नकल प्रकरण नहीं बना। जिले के 83 परीक्षा केंद्रों में कुल 18,526 परीक्षार्थियों में से 18,160 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 366 छात्र अनुपस्थित रहे।

Google search engine

.

जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया नोडल अधिकारी के रूप में परीक्षाओं की निरंतर मॉनिटरिंग कर रही हैं। वे स्वयं परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी कर रही हैं। जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक भी विभिन्न केंद्रों का जायजा ले रहे हैं।

परीक्षा के बाद कुछ विद्यार्थियों ने पेपर को सरल बताया, जबकि कुछ ने इसे कठिन माना। नकल रोकने के लिए उड़न दस्ते तैनात किए गए थे। इस साल की सबसे सकारात्मक बात यह रही कि पूरे जिले में एक भी नकल का मामला सामने नहीं आया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here