Home मध्यप्रदेश Employment fair organized in Morena | मुरैना में रोजगार मेले का आयोजन:...

Employment fair organized in Morena | मुरैना में रोजगार मेले का आयोजन: 30 सितंबर को रोजगार कार्यालय में लगेगा मेला – Morena News

56
0

[ad_1]

जिला रोजगार कार्यालय चंबल कॉलोनी मुरैना में 30 सितंबर को प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में पुखराज हेल्थकेयर कंपनी द्वारा पुरूष व महिला मैनेजर पद के लिए 18 से 25 वर्ष की आयु एवं 12 वीं पास या

Google search engine

.

इसके साथ ही हाईटेक महाराष्ट्र द्वारा पुरूष ट्रेनी पद के लिए योग्यता आईटीआई के सभी ट्रेड (कोपा,बेल्डर को छोड़कर) 18 से 35 वर्ष की आयु निर्धारित है। स्फाईलाइन नेक्सस ग्लोबल प्राईवेट लिमिटेड ग्वालियर द्वारा पुरूष एमआर पोजीशन पद के लिए योग्यता स्नातक एवं 18 से 30 वर्ष की आयु निर्धारित है। इसी प्रकार टैलीकॉलिंग के महिला पद हेतु योग्यता स्नातक एवं 18 से 30 वर्ष की आयु निर्धारित है। शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटेड अहमदाबाद द्वारा पुरूष सेल्स एक्जिक्यूटिव पद के लिए योग्यता 12वीं पास एवं 18 से 35 वर्ष की आयु निर्धारित है।

इन पदों पर नियुक्ति के लिए इच्छुक आवेदक निर्धारित समय पर जिला रोजगार कार्यालय परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं। अपने साथ शैक्षणिक योग्यता, आधार कार्ड, पेन कार्ड, नवीनतम फोटो एवं अन्य प्रमाण पत्रों की मूल प्रति तथा छायाप्रति अवश्य ले कर उपस्थित हो।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here