Home मध्यप्रदेश Elections will be held in Bhopal’s New Market on July 1 |...

Elections will be held in Bhopal’s New Market on July 1 | भोपाल के न्यू मार्केट में 1 जुलाई को होंगे चुनाव: व्यापार संरक्षण समिति चुनाव के लिए आज से प्रक्रिया शुरू; 2 दिन जमा होंगे फार्म – Bhopal News

57
0

[ad_1]

चुनाव अधिकारियों ने चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया है।

Google search engine

भोपाल के प्रतिष्ठित बाजार न्यू मार्केट में सदस्य संख्या के हिसाब से व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति के चुनाव 1 जुलाई को होंगे। इससे पहले गुरुवार से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 2 दिन तक नामांकन दाखिल होंगे।

.

इस संगठन का दो महीने पहले ही रजिस्ट्रेशन हुआ है। नवगठित समिति के प्रथम पंचवर्षीय कार्यकाल 2025 से 2030 के लिए पदाधिकारी चयन चुनाव के लिए मंगलवार को संस्थापक सदस्यों ने चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की थी। समिति के सदस्य एवं व्यापारी रंजीत माझी को मुख्य चुनाव अधिकारी एवं रमेश गनवानी को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है, जिन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया की घोषणा कर दी गई। कुल 605 व्यापारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी चुनेंगे। चुनाव अधिकारी मांझी ने बताया, चुनाव कार्यक्रम घोषित कर चस्पा कर दिया है।

यह चुनावी कार्यक्रम

  • मतदाता सूची पर आपत्ति एवं निराकरण 19 जून को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक होगा।
  • नाम निर्देशन पत्र फार्म का वितरण 20 जून शुक्रवार को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक।
  • नाम निर्देशन पत्र सभी पदों के लिए फॉर्म 21 जून तक जमा होंगे।
  • इसी दिन नाम निर्देशन फॉर्म की जांच शाम 4 से 6 बजे तक की जाएगी।
  • वैध प्रत्याशियों की सूची इसी दिन जारी होगी।
  • प्रत्याशी नाम वापसी 22 जून को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कर सकेंगे।
  • नाम वापसी के पश्चात शेष बचे उम्मीदवारों की सूची इसी दिन शाम 4 बजे लगाई जाएगी।
  • 1 जुलाई को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here