Home मध्यप्रदेश Elderly ganja smuggler caught again in Burhanpur | बुरहानपुर में बुजुर्ग गांजा...

Elderly ganja smuggler caught again in Burhanpur | बुरहानपुर में बुजुर्ग गांजा तस्कर को दोबारा पकड़ा: चिड़ियामाल से तुकईथड़ जा रहे आरोपी से 1.49 किलो गांजा बरामद – Burhanpur (MP) News

56
0

[ad_1]

बुरहानपुर जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 65 वर्षीय एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेंद्र राजपूत तुकईथड़ गांव का रहने वाला है।

Google search engine

.

खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने बताया कि एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम ने आरोपी को चिड़ियामाल से तुकईथड़ जाते समय पकड़ा। उसके पास से 1.494 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजे की कीमत लगभग 15 हजार रुपए आंकी गई है।

यह आरोपी का पहला अपराध नहीं है। वर्ष 2020 में भी इसे 8.500 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों में यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले नेपानगर थाना पुलिस ने एक अन्य तस्कर को 1.76 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ा था। वह बाइक पर गांजा ले जा रहा था।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here