Home मध्यप्रदेश Eco park is being developed in Amjhiriya village of Panna | पन्ना...

Eco park is being developed in Amjhiriya village of Panna | पन्ना के अमझिरिया गांव में विकसित हो रहा ईको पार्क: पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, 15 अगस्त तक हो सकता है लोकार्पण – Panna News

58
0

[ad_1]

पन्ना जिले के अमानगंज सड़क मार्ग पर स्थित अमझिरिया गांव के प्राचीन तालाब को पर्यटन से जोड़ने के लिए जीर्णोद्धार किया जा रहा है। जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित इस तालाब में बोटिंग सुविधा और ईको पार्क विकसित करने का कार्य शुरू हो चुका है।

Google search engine

.

गुरुवार को कलेक्टर सुरेश कुमार ने अमझिरिया गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन किया। अधिकारियों के साथ बोटिंग भी की। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी ने विकास कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी।

कलेक्टर ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण भी किया। उन्होंने कहा कि आगामी समय में यहां सभी पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। उनके अनुसार पन्ना जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, होमगार्ड के एसडीआरएफ दल ने अमझिरिया में राहत बचाव दल को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया। गांव के चयनित 11 युवाओं को इस कार्य के लिए प्रशिक्षित किया गया है। यह प्रशिक्षण पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here