Home मध्यप्रदेश Due to heavy rain in Burhanpur, a tree fell on the Sewal-Dabhiyakheda...

Due to heavy rain in Burhanpur, a tree fell on the Sewal-Dabhiyakheda road | बुरहानपुर में तेज बारिश से सीवल-डाभियाखेड़ा रोड पर गिरा पेड़: वन विभाग की टीम ने बनाया रास्ता; 1 जून से अब तक 56.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड – Burhanpur (MP) News

55
0

[ad_1]

बुरहानपुर में तेज बारिश के कारण सीवल-डाभियाखेड़ा रोड पर एक पेड़ गिर गया।

Google search engine

बुरहानपुर में गुरुवार को दिनभर तेज बारिश हुई। भारी बारिश के कारण देर रात सीवल-डाभियाखेड़ा रोड पर हिवरा फाटा और मनवा देवी के बीच एक पेड़ गिर गया। हालांकि इससे कोई हादसा नहीं हुआ।

.

वन विभाग की टीम ने पेड़ काटकर बनाया रास्ता

शुक्रवार सुबह से रास्ता बंद था। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुबह 10 बजे तक पेड़ को काटकर रास्ता साफ कर दिया। नावरा रेंजर पुष्पेंद्र जादौन ने बताया कि इसी रास्ते पर सालई का एक और सूखा पेड़ भी गिरने की स्थिति में था, जिसे सुरक्षा के लिए पहले ही हटा दिया गया।

शुक्रवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और बारिश का माहौल बना रहा।

शुक्रवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और बारिश का माहौल बना रहा।

अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज

गुरुवार को पूरे दिन और रात हल्की से मध्यम बारिश होती रही। शुक्रवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और बारिश का माहौल बना रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस समय अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

एक दिन में कहां कितनी बारिश हुई:

  • बुरहानपुर- 6.8 मिमी
  • नेपानगर- 8.0 मिमी
  • धूलकोट- 2.0 मिमी
  • खकनार- 2.0 मिमी

जिले में 1 जून से अब तक 56.6 मिमी हुई बारिश

जिले में एक दिन की औसत बारिश 4.2 मिमी रही और 1 जून से अब तक कुल बारिश 56.6 मिमी दर्ज की गई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here