[ad_1]

देवास में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने के बाद बुधवार रात मौसम का मिजाज फिर से बदला और कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। गुरुवार को सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। पिछले एक दिन में अधिकतम तापमान में भी 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की ग
.
गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
बता दें, कि पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई थी और मौसम एक दम साफ था। तेज धूप भी प्रतिदिन निकल रही थी। लेकिन बुधवार शाम से एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला और बारिश होने की संभावना प्रतीत हो रही है।
मौसम जानकारों की माने तो आगामी दो से तीन तक मौसम इसी प्रकार से बना रहेगा। साथ ही आसमान में बादल छाने के साथ कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।
[ad_2]
Source link









