Home मध्यप्रदेश Dr. Bhimrao Ambedkar’s statue was damaged, when local people saw it, the...

Dr. Bhimrao Ambedkar’s statue was damaged, when local people saw it, the situation became tense, police also registered a case against unknown people in this matter | डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान: में तनावपूर्ण स्थिति बनी, पुलिस ने दर्ज की FIR – shajapur (MP) News

55
0

[ad_1]

शाजापुर जिले के ग्राम टुकराना में रविवार रात अज्ञात लोगों ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब स्थानीय लोगों ने देखा तो वहां स्थिति तनावपूर्ण बन गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर शाजापुर तहसीलदार एवं बड़

Google search engine

.

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं से तहसीलदार ने चर्चा कर पूरे मामले को सुलझाने का प्रयास किया। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के समक्ष दो मांगे रखी। पहली अंबेडकर की प्रतिमा को उसी स्थान पर प्रशासन लगाए और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करें। जिससे प्रतिमा के साथ कोई छेड़छाड़ न कर सके। तहसीलदार ने भीम आर्मी की दोनों मांगों से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बताया तहसीलदार मधु नायक ने हमसे चर्चा की। प्रशासन से हमने कहा है चार दिन में यहां बाबा साहब की नई प्रतिमा स्थापित की जाए और यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। चार दिन में यह दोनों काम प्रशासन नहीं करेगा तो पूरे जिले में हमारे द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। अभी दो दिन त्योहारों के हैं, इसलिए हमने प्रशासन की बात मानकर कोई आंदोलन नहीं किया।

मामले में तहसीलदार मधु नायक ने बताया भीम आर्मी और ग्रामीणों ने जो दो मांगे रखी हैं, उससे वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया है। पुलिस ने भी मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भीम आर्मी और ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें समझाया गया। गांव में शांतिपूर्ण माहौल है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here