Home मध्यप्रदेश doctor left scissors in woThe doctor left the scissor in the stomach...

doctor left scissors in woThe doctor left the scissor in the stomach of the woman. The pain occurred 4 months after the operation; Scissors were seen in X-ray, surgery was done againman’s stomach | ऑपरेशन के 4 महीने बाद दर्द हुआ; एक्स-रे में कैची दिखी, दोबारा सर्जरी कर निकाली

49
0

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Doctor Left Scissors In WoThe Doctor Left The Scissor In The Stomach Of The Woman. The Pain Occurred 4 Months After The Operation; Scissors Were Seen In X ray, Surgery Was Done Againman’s Stomach

भोपालएक घंटा पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
एक्स-रे रिपार्ट में महिला के पेट में कैची दिखी। इसके बाद दोबारा सर्जरी की गई। परिजन ने अस्पताल के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है। - Dainik Bhaskar

एक्स-रे रिपार्ट में महिला के पेट में कैची दिखी। इसके बाद दोबारा सर्जरी की गई। परिजन ने अस्पताल के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है।

भोपाल के रॉयल मार्केट स्थित भोपाल केयर हॉस्पिटल में महिला की सर्जरी के दौरान डॉक्टर ने पेट में कैंची छोड़ दी। सर्जरी के करीब चार महीने बाद महिला के पेट में तेज दर्द हुआ तो उन्होंने जांच कराई। डॉक्टर ने एक्स-रे की सलाह दी। एक्स-रे रिपोर्ट में पता चला कि महिला के पेट में कैची है, तब मामले का खुलासा हुआ। महिला के परिजन ने शाहजहांनाबाद थाने में इसकी लिखित शिकायत की है।

जानकारी के मुताबिक नौगांव छतरपुर निवासी अजीज फातिमा (55) के पेट में चार दिन पहले तेज दर्द हुआ। परिजन उनको डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। यहां एक्स-रे में पता चला कि पेट में कैंची है। परिजन ने भोपाल केयर हॉस्पिटल में संपर्क किया। यहां रविवार दोपहर दोबारा सर्जरी कर महिला के पेट से कैंची निकाली गई। महिला की हालत नाजुक है। दो घंटे की सर्जरी के बाद फातिमा को वेंटीलेटर पर रखा गया है। हालांकि, सर्जरी के बावजूद अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि वह कैंची नहीं है, छोटी सी आर्टरी होगी।

छतरपुर के नौगांव निवासी अजीज फातिमा के पेट में डॉक्टर ने कैची छोड़ दी थी। चार महीने बाद दर्द हुआ तो दोबारा सर्जरी कर कैची निकाली।

छतरपुर के नौगांव निवासी अजीज फातिमा के पेट में डॉक्टर ने कैची छोड़ दी थी। चार महीने बाद दर्द हुआ तो दोबारा सर्जरी कर कैची निकाली।

फातिमा को पेट में कैंसर था। भोपाल केयर अस्पताल में 4 अप्रैल को डॉ. अभिषेक शर्मा ने सर्जरी की। 16 अप्रैल को डिस्चार्ज के बाद से दर्द रहता था। डॉक्टरों ने गैस से दर्द होना बताया। चार दिन पहले छतरपुर में एक्स-रे की तो कैंची दिखी।

डॉक्टर बोले- कैंची से नहीं बिगड़ी हालत

भोपाल केयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अजय मेहता का कहना है कि महिला की सर्जरी की है। इंस्टेस्टाइन का लूप बनने व ब्लड सर्कुलेशन बंद होने से हालत बिगड़ी। पेट में छूटी कैंची के कारण कोई परेशानी होती तो एक-डेढ़ महीने में ही पेट फट जाता। वह कैंची नहीं है छोटी सी आर्टरी होगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here