[ad_1]

रीवा में हथियारों के साथ बदमाशों का डांस करते एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो कब का है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई की बात कही जा रही है।
.
जानकारी के मुताबिक रीवा में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में रीवा के चिरहुला मंदिर के पास मंदिर से दर्शन कर लौट रहे युवक-युवती पर फायरिंग की घटना हुई थी। वहीं बुधवार देर रात युवकों का खुलेआम कट्टा और पिस्टल लहराते हुए एक वीडियो भी जमकर वायरल हो गया। जिसमें एक युवक के पास वीडियो में कट्टा और पिस्टल नजर आ रही है। जिन्हें पूरे रौब के साथ लहराते हुए बदमाश जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि “भाई तेरा गुंडा” की धुन पर कट्टा और पिस्टल लहराते हुए बदमाशों ने जमकर ठुमके लगाए। वीडियो रीवा जिले के सेमरिया का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। वीडियो के बारे में एडिशनल एसपी अनिल सोनकर का कहना है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आया है। वीडियो सेमरिया थाने में भेज दिया गया है। वीडियो का सत्यापन करने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Source link









