Home मध्यप्रदेश Disabled husband asked for alimony from former MLA wife | दिव्यांग पति...

Disabled husband asked for alimony from former MLA wife | दिव्यांग पति ने पूर्व विधायक पत्नी से मांगा गुजारा भत्ता: दमोह की कुटुंब अदालत में लगाई अर्जी, पेंशन से 25 हजार रुपए मांगे – Damoh News

62
0

[ad_1]

दमोह के पथरिया से पूर्व विधायक रहीं सोना बाई के दिव्यांग पति सेवक राम अहिरवार ने कुटुंब अदालत में भरण पोषण के लिए अर्जी लगाई है। उन्होंने पत्नी की 50 हजार रुपए की पेंशन में से 25 हजार रुपए प्रतिमाह की मांग की है।

Google search engine

.

सेवक राम ने बताया कि उनकी शादी 1993 में सागर की सोना बाई से हुई थी। 2003 में पत्नी ने राजनीति में आने की इच्छा जताई। उनके सहयोग से सोना बाई भाजपा से पथरिया विधानसभा का चुनाव जीतीं। विधायकी काल तक सब ठीक रहा।

2009 में पत्नी ने उन्हें अपमानित करना शुरू कर दिया। कुछ दिनों बाद छोड़ दिया, तब से दोनों अलग रह रहे हैं। 2016 में एक दुर्घटना में सेवक राम का एक पैर खराब हो गया। अब वे दिव्यांग हैं और मजदूरी नहीं कर सकते।

दंपती के तीन बच्चे सौरव, नीरज और प्रवीण हैं। उनके वकील नितिन मिश्रा ने बताया कि दिव्यांग होने के कारण सेवक राम को भरण पोषण की आवश्यकता है। इस मामले में सोना बाई का कहना है कि वह कोर्ट से नोटिस मिलने पर ही जवाब देंगी।

पथरिया से पूर्व विधायक सोना बाई।

पथरिया से पूर्व विधायक सोना बाई।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here