Home मध्यप्रदेश Diggi went barefoot to celebrate the worship of Gujjars | बैरसिया के...

Diggi went barefoot to celebrate the worship of Gujjars | बैरसिया के बरखेडी देव में की भगवान देवनारायण की 18 किमी की परिक्रमा

49
0

[ad_1]

भोपालएक घंटा पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
नंगे पैर परिक्रमा करते पूर्व CM दिग्विजय सिंह.. - Dainik Bhaskar

नंगे पैर परिक्रमा करते पूर्व CM दिग्विजय सिंह..

मप्र की राजनीति इन दिनों उत्तर प्रदेश की कास्ट पॉलिटिक्स की तरह चल रही है। शिवराज सरकार तमाम जातियों के सम्मेलन, महाकुंभ का आयोजन करके सामाजिक बोर्ड के गठन का ऐलान कर रही है तो वहीं कांग्रेस भी इसी तरह के जातिवार सम्मेलन कर रही है। कांग्रेस के संगठन को दुरुस्त कर चुनावी रणनीति बनाने में जुटे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने गुर्जर समाज के आराध्य देव को मनाने के लिए करीब 18 किलोमीटर की नंगे पैर पदयात्रा की।

दिग्गी ने नहीं पहने जूते-चप्पल

बुधवार दोपहर करीब तीन बजे दिग्विजय सिंह ने बैरसिया क्षेत्र के बरखेडी देव गांव में स्थित भगवान देवनारायण तीर्थ क्षेत्र की परिक्रमा शुरु की। इस पूरी 18 किलोमीटर की पदयात्रा में दिग्विजय ने जूते-चप्पल नहीं पहने। कंकरीले-पथरीले रास्तों पर दिग्गी ने नंगे पैर चलते हुए रात करीब साढे़ नौ बजे अपनी परिक्रमा पूरी की। इस परिक्रमा के मार्ग में पड़ने वाले हनुमान जी के सात मंदिरों और पहाड़ी पर बने एक मंदिर में भी दिग्गी ने जाकर माथा टेका।

खेतों के कंकरीले-पथरीले रास्तों से नंगे पैर दिग्गी ने परिक्रमा पूरी की।

खेतों के कंकरीले-पथरीले रास्तों से नंगे पैर दिग्गी ने परिक्रमा पूरी की।

दावा: 50 हजार से ज्यादा श्रृद्धालु पहुंचे

बैरसिया के स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि बरखेडी देव स्थित तीर्थ क्षेत्र में बुधवार को 50 हजार से ज्यादा श्रृद्धालु पहुंचे। इस दौरान दिग्विजय सिंह की पदयात्रा में बरखेडी देव तीर्थ क्षेत्र के पंडा दशरथ सिंह गुर्जर ने भी नंगे पैर परिक्रमा की। दिग्गी के साथ पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा ने भी 18 किलोमीटर की परिक्रमा पूरी की।

MP में 35 लाख से ज्यादा गुर्जर

मप्र में गुर्जर समाज की करीब 35 लाख आबादी है। पेशे से उन्नत खेती करने वाले इस बडे़ कृषक वर्ग को साधने के लिए दिग्विजय सिंह ने बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के भगवान देवनारायण के तीर्थ क्षेत्र को चुना। अकेले बैरसिया विधानसभा में ही गुर्जर समाज के करीब 50 हजार वोटर हैं। गुर्जर समाज के श्रृद्धालुओं की मौजूदगी में दिग्विजय सिंह ने 18 किलोमीटर की पदयात्रा कर उन्हें जोडने की कोशिश की है।

आचार्य विद्यासागर गुरुकुल के छात्र दिग्गी का वैदिक मंत्रोच्चार कर स्वागत करते हुए।

आचार्य विद्यासागर गुरुकुल के छात्र दिग्गी का वैदिक मंत्रोच्चार कर स्वागत करते हुए।

देर रात गुरुकुल पहुंचे दिग्गी

धार्मिक परिक्रमा करने के बाद दिग्विजय सिंह बैरसिया के इमला गांव स्थित आचार्य विद्यासागर गुरुकुल पहुंचे। जहां गुरुकुल के विद्यार्थियों ने उनका वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया। दिग्गी ने गुरुकुल के आचार्य से आर्शीवाद लिया। इसके बाद वे देर रात तक बैरसिया विधानसभा के गांवों में भ्रमण करते रहे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here