[ad_1]
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को दो श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल को चांदी की श्रृंगार सामग्री अर्पित की। हरियाणा के गुड़गांव से आए सोनू गुर्जर ने चांदी का एक मुकुट, दो नाग आकृति कुंडल और सात मुंडों की माला भेंट की।
.

चांदी का मुकुट और मुंडों की माला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से आईं सगुन कृष्णा अग्रवाल ने मंदिर के पुजारी महेश शर्मा की प्रेरणा से चांदी का छत्र अर्पित किया। दान में प्राप्त सभी चांदी की सामग्री का कुल वजन 5057 ग्राम है। मंदिर प्रबंध समिति ने दोनों भक्तों को दान की रसीद दी। समिति ने उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा भेंटकर सम्मानित किया।
[ad_2]
Source link









