Home मध्यप्रदेश Devi Ahilya Utsav Committee meeting held in Indore | सुमित्रा महाजन ने...

Devi Ahilya Utsav Committee meeting held in Indore | सुमित्रा महाजन ने कहा- यह सामाजिक नहीं, यह आम जनता का उत्सव, सीएम योगी आदित्यनाथ को भी किया आमंत्रित

59
0

[ad_1]

इंदौर38 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

देवी अहिल्याबाई ने पूरे भारत को जोड़ने का काम किया है तो हमें भी चाहिए कि हम इस उत्सव को पूरे इंदौर के जन-जन का उत्सव मनाएं। अहिल्या उत्सव इंदौर का सामाजिक उत्सव नहीं है, यह इंदौर की आम जनता का उत्सव है।

यह बात गुरुवार को पूर्व लोक सभा स्पीकर एवं देवी अहिल्या उत्सव समिति की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने देवी अहिल्या उत्सव समिति द्वारा आयोजित वृहद बैठक को संबोधित करते हुए कही। हिंदी साहित्य समिति के सभागार में आयोजित बैठक में सुमित्रा महाजन ने कहा – 13 सितंबर को संपन्न होने वाले इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया था। पूरी संभावना है कि वे उस उत्सव में सम्मिलित होंगे। ताई ने कहा – देवी अहिल्या बाई हम सब की माता है। समिति यह पुण्यतिथि महोत्सव गत 108 वर्षों से मना रही है। इसका स्वरूप और समृद्ध हो, इसके लिए आप सबको आमंत्रित किया है। कोशिश हो कि हर समाज और वर्ग के लोग इस उत्सव में हो। इंदौर से बाहर के लोग जब इंदौर आते हैं तो पूछते हैं कि देवी अहिल्या बाई के बारे में यहां देखने को क्या है। अभी तक हम ऐसी किसी जगह का निर्माण नहीं कर पाए, लेकिन अब शासन ने जमीन दे दी है और हम जल्द ही वहां अहिल्या बाई के व्यक्तित्व, कृतित्व और चरित्र को समाहित कर एक भव्य स्मारक बनाने की योजना पर कार्य कर रहे हैं।

मंच से संबोधित करते सांसद शंकर लालवानी।

मंच से संबोधित करते सांसद शंकर लालवानी।

सड़क के एक ओर लगेंगे मंच – सांसद लालवानी

आयोजन के संयोजक सांसद शंकर लालवानी ने कहा – इस बार आयोजन और भव्य हो इस बात का प्रयास हम सब को मिलजुल कर करना होगा। आपने पालकी यात्रा की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रास्ते के सभी मंच सड़क के एक तरफ लगाए जायेंगे। स्वागत मंचों से लाउडस्पीकर भी यात्रा के समय ही शुरू होंगे। शोर करने वाले डीजे आदि को यात्रा में शामिल नहीं किया जाएगा। पालकी यात्रा 13 सितंबर को शाम 5 बजे गांधी हाल से शुरू होगी।

बड़ी संख्या में महिलाएं भी बैठक में हुई शामिल।

बड़ी संख्या में महिलाएं भी बैठक में हुई शामिल।

मां अहिल्या की सोच देश की अखंडता से जुड़ी हुई थी – मंत्री सिलावट

कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि मां अहिल्या की सोच देश की अखंडता से जुड़ी हुई थी। आज ताई उसी सोच को आगे बढ़ा रही है। यह हर वर्ग का उत्सव है और सभी को इसमें शामिल होना चाहिए।

ताई देवी अहिल्या बाई की प्रतिमूर्ति – चड्ढा

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने ताई को देवी अहिल्या बाई की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि यह किसी पार्टी का नहीं बल्कि इंदौर के जन जन का आयोजन है।

बैठक में शामिल गणमान्य नागरिक।

बैठक में शामिल गणमान्य नागरिक।

आयोजन के मीडिया प्रभारी रामस्वरूप मूंदड़ा ने बताया कि बैठक में देवराजसिंह परिहार, सांवेर से विनोद चंदानी, प्रभावती देशमुख राऊ, विशाल राठी गौतमपुरा, आयुष शर्मा महू तथा संतोष पटेल कंपेल ने अपने यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। स्वागत भाषण संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक डागा ने दिया। स्वागत मालसिंह ठाकुर, सुधीर देड़गे, ज्योति तोमर ने किया। संचालन शरयू वाघमारे ने किया। बैठक में सुदर्शन गुप्ता, पिंटू जोशी, अनिल भंडारी, योगेश गेंदर, नफीसा बड़वानी, रिंकू भाटिया, कमल वाघेला, भारत पारीख, माया इंगले सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here