Home मध्यप्रदेश ‘Develop only then the people have the courage to go’ | जन...

‘Develop only then the people have the courage to go’ | जन आर्शीवाद यात्रा पर बोले वित्तमंत्री, कहा- कांग्रेस तो आक्रोश झेलने जाती है

55
0

[ad_1]

मंदसौरकुछ ही क्षण पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

मंदसौर में जन आशीर्वाद यात्रा के समापन से पहले भाजपा ने प्रदेश में हुए विकास और जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बताते हुए प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा, जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, बंशीलाल गुर्जर मौजूद रहे।

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने भाजपा के विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि 3 सितंबर से प्रदेश के 5 स्थानों से जन आशीर्वाद यात्रा शुरू हुई थी। प्रदेश के 51 जिलों की 210 विधानसभाओं में 10 हजार 649 किलोमीटर की। इस यात्रा में जनता ने पेट भर-भर कर आशीर्वाद दिया।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास करो तभी जनता के बीच आशीर्वाद लेने जाने की हिम्मत होती है। कांग्रेस तो आक्रोश झेलने जाती है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान 14 लाख नए सदस्य भाजपा से हुए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन काल मे देश की जनता को शुद्ध पानी तक नहीं पिला पाई। मेडिकल कॉलेज खोलना तो दूर की बात है। वहीं, कहा कि 25 सितंबर पंडित दिन दयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर भोपाल में जंगी कार्यकर्ता महा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें 10 लाख कार्यकर्ता प्रदेशभर से आएंगे।

मंदसौर जिले से उन्होंने 15 हजार कार्यकर्ताओं के जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा दोबारा सरकार बना रही है और इस बार उनकी पार्टी को 150 से ज्यादा सीटें मिल रही है। हालांकि वे भाजपा के नारे अबकी बार 200 पार वाले सवाल को टाल गए और कहा कि आप देख लीजिए।

वित्त मंत्री बोले कांग्रेस- शनिपात में आ गई
वित्त मंत्री ने मल्हारगढ विधानसभा में मुआवजा राशि में पटवारियों की गड़बड़ी के मामले में दोषियों पर करवाई की बात कही। हालांकि, वे ये नहीं बता पाए कि कार्रवाई कब होगी। एक वर्ष पहले गड़बड़ी सामने आई थी। जांच में दोषी पटवारियों पर कोई एक्शन नहीं लिया गया।

कांग्रेस ने वित्त मंत्री पर ‘ट्रिपल डी’ (देवड़ा, डोडाचुरा, डिस्ट्रीब्यूशन) के आरोप पर कहा कि कांग्रेसी पगला गए हैं। तेज बुखार आता है तो व्यक्ति शनिपात में आ जाता है आज कांग्रेस की स्थिति ऐसी ही बन गई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here