Home मध्यप्रदेश Deputy Chief Minister inaugurated development projects worth Rs 2.32 crore | उप-मुख्यमंत्री...

Deputy Chief Minister inaugurated development projects worth Rs 2.32 crore | उप-मुख्यमंत्री ने 2.32 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया: मल्हारगढ़ मे नगर परिषद भवन सहित कई योजनाओं का किया लोकार्पण – Mandsaur News

54
0

[ad_1]

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नारायणगढ़ में विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनकी कुल लागत 2 करोड़ 32 लाख रुपए है। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्रवासियों को

Google search engine

.

नई सुविधाओं का हुआ उद्घाटन

नारायणगढ़ नगर परिषद का नया कार्यालय भवन अब जनता के लिए तैयार है। इसके साथ ही मल्हारगढ़ रोड पर डिवाइडर और केंद्रीय प्रकाश व्यवस्था की सुविधा भी शुरू की गई है। इसके अतिरिक्त, अमृत 2.0 के तहत ग्रीन पार्क का विकास किया गया है, ताकि क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिल सके।

श्मशान घाट में बाउंड्री वॉल, शेड, और पेवर ब्लॉक का निर्माण किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धांजलि हॉल और श्मशान घाट तक जाने के लिए शवदाह रोड भी तैयार किया गया है।

उप मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ 32 रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

उप मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ 32 रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

खजूरी गोड़ में होगा आयुष्मान आरोग्य मंदिर इसके अलावा, खजूरी गोड़ में 49.14 लाख रुपए की लागत से आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। देवड़ा ने नगर परिषद भवन का नाम ‘सुदर्शन’ रखने का प्रस्ताव भी सरकार को भेजने की घोषणा की। साथ ही, खजूरी गोड़ में एक नया मांगलिक भवन बनाने की योजना भी बनाई गई है।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना की जानकारी दी, जिसके तहत किसानों के खेतों में सिंचाई की सुविधा मिलेगी और गांवों में पीने के पानी की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, लाडली बहना योजना और संबल योजना जैसी प्रमुख सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता ने देश की आर्थिक प्रगति पर चर्चा की और राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अपने विचार साझा किए। सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग ने किसानों के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

देखिए तस्वीरें…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here