Home मध्यप्रदेश Demand to open Anganwadi in Arjun Nagar of Burhanpur | बुरहानपुर के...

Demand to open Anganwadi in Arjun Nagar of Burhanpur | बुरहानपुर के अर्जुन नगर में आंगनवाड़ी खोलने की मांग: संयुक्त कलेक्टर को वार्ड की महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन – Burhanpur (MP) News

56
0

[ad_1]

बुरहानपुर के अर्जुन नगर में आंगनवाड़ी खोलने की मांग की जा रही है। इसे लेकर काफी संख्या में रहवासी मंगलवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंंचे। यहां संयुक्त कलेक्टर अशोक कुमार जाधव को कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

Google search engine

.

महिलाओं ने ज्ञापन में कहा अर्जुन नगर में आंगनवाड़ी केंद्र प्रस्तावित है, जिससे महिलाओं में हर्ष का माहौल है, लेकिन एक व्यक्ति द्वारा यहां बार बार आकर आंगनवाड़ी का काम रुकवाया जा रहा है जिससे रहवासी परेशान हो रहे हैं। जबकि रहवासी चाहते हैं कि यहां जल्द आंगनवाड़ी खुले ताकि बच्चों को यहां सुविधा मिले।

रहवासियों ने मांग की कि प्रशासन इस मामले में संज्ञान ले। इस दौरान वार्ड के पुरूष भी काफी संख्या में मौजूद थे। महिलाओं के साथ आए गुलाबगंज के वार्ड पार्षद संभाजीराव सगरे ने कहा आमजन की मांग पर ही यहां आंगनवाड़ी स्वीकृत हुई है, लेकिन एक खेत मालिक ने खुद का रास्ता बताकर आपत्ति ली है, लेकिन ऐसा नहीं है। उसका रास्ता अलग है। यह सरकारी जमीन है। जहां से रास्ता निकला है। इसलिए आज ज्ञापन सौंपकर अफसरों से जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here