[ad_1]

देवास में नवजात का शव फेंककर जाने वालों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। वार्ड क्रमांक 21 के लोगों ने एएसपी से मिलकर उनसे शिकायत की है। मामला 8 जुलाई को कैलादेवी क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई।
.
क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि बाइक पर सवार दो लोग एक नवजात बच्ची का शव नाले के समीप फेंक कर फरार हो गए। घटना के दो दिन बाद वार्ड क्रमांक 21 के निवासी क्षेत्रीय पार्षद के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि महेन्द्र देशमुख ने बताया कि इस वार्ड में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन पर इस मामले में ध्यान न देने का आरोप लगाया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदोरिया ने वार्ड पार्षद और अन्य लोगों से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही विशेष टीम बनाकर आरोपियों की तलाश करेगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Source link









