Home मध्यप्रदेश Dead body of a youth found hanging in Dharamshala | धर्मशाला में...

Dead body of a youth found hanging in Dharamshala | धर्मशाला में लटका मिला युवक शव: शरीर पर लिखे 5 लोगों के नाम, सुसाइड नोट भी मिला – Narsinghpur News

58
0

[ad_1]

नरसिंहपुर जिले के घाट पिपरिया गांव में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह कल रात अपने परिवार के साथ घर पाया सोया था। शनिवार सुबह उसका शव धर्मशाला में मिला।

Google search engine

.

मृतक लोचन मल्लाह (45) के शरीर पर पांच लोगों के नाम लिखे मिले। इनमें परमलाल, प्रवेश, केदार, मुकेश और शौकीलाल शामिल हैं। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि नोट की लिखावट स्पष्ट नहीं है।

मृतक के चचेरे भाई तारापत मल्लाह को ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जांच अधिकारी चंद्रकांत प्रजापति के अनुसार, पुलिस यह पता लगा रही है कि शरीर पर लिखे नामों का आत्महत्या से क्या संबंध है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या यह मामला किसी दबाव या प्रताड़ना से जुड़ा है। मृतक के एक बेटा और एक बेटी हैं, दोनों विवाहित हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here