Home मध्यप्रदेश Day temperature in Dhar crossed 40 degrees | धार में दिन का...

Day temperature in Dhar crossed 40 degrees | धार में दिन का तापमान 40 डिग्री पार: गर्म हवाएं चलने से सड़कों पर पसरा सन्नाटा; लू का अलर्ट जारी – Dhar News

62
0

[ad_1]

कई जिलों में हीट वेव का असर ज्यादा है।

Google search engine

धार में अप्रैल के पहले पखवाड़े में ही भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली गर्म हवाएं देर शाम तक जारी रहती हैं। दोपहर में झुलसा देने वाली धूप के कारण सड़क

.

स्वास्थ्य विभाग ने डिहाइड्रेशन और लू से बचाव के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से लू का अलर्ट है और 15 अप्रैल तक राजस्थान से सटे जिलों में लू चलेगी।

तापमान सामान्य से रहेगा ज्यादा वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई सुरेंद्र के अनुसार, कई जिलों में हीट वेव का असर ज्यादा है। अप्रैल-मई में 30 से 35 दिन तक गर्म हवाएं चल सकती हैं। इस बार तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

नगर पालिका का बैकअप प्लान तैयार गर्मी बढ़ने के साथ जल स्रोतों में पानी कम होने लगा है। नगर पालिका ने बैकअप प्लान तैयार किया है। फिलहाल दो दिन छोड़कर पानी वितरित किया जा रहा है। दिलावरा तालाब में पानी कम होने से आगामी दिनों में वितरण व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।

तापमान (डिग्री सेल्सियस में) – 6 अप्रैल: अधिकतम 40.3, न्यूनतम 26.0 – 5 अप्रैल: अधिकतम 40.1, न्यूनतम 24.3 – 4 अप्रैल: अधिकतम 39.1, न्यूनतम 21.7

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here