Home मध्यप्रदेश Datia soldier injured in firing in Poonch sector | पुंछ सेक्टर में...

Datia soldier injured in firing in Poonch sector | पुंछ सेक्टर में फायरिंग में दतिया का जवान घायल: करैरा विधायक ने वीडियो कॉल पर की बात, परिवार से मिलकर मदद का आश्वासन दिया – Shivpuri News

56
0

[ad_1]

जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में दतिया का एक जवान घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को शिवपुरी के करैरा विधायक रमेश खटीक जवान के गांव जनौरी पहुंचे। विधायक ने जवान रवींद्र राजा परमार के परिजनों से मुलाक

Google search engine

.

वीडियो कॉल पर घायल जवान से बात की

विधायक खटीक ने परिजनों से भेंट के बाद घायल जवान रवींद्र से वीडियो कॉल पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि आपने अपने शौर्य से दुश्मनों को करारा जवाब दिया, पूरा क्षेत्र और प्रदेश आप पर गर्व करता है।

जनौरी गांव के ग्रामीणों ने जवान के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए हवन-पूजन किया। फिलहाल रवींद्र का इलाज सेना के अस्पताल में चल रहा है।

विधायक ने जवान के परिजनों से मुलाकात की।

विधायक ने जवान के परिजनों से मुलाकात की।

फायरिंग के दौरान दागे 130 गोले

घटना 7 मई को उस समय हुई जब भारतीय सेना पाकिस्तान की फायरिंग का जवाब दे रही थी। इस दौरान रवींद्र परमार ने करीब 130 गोले दागे। लेकिन लगातार हो रही फायरिंग में एक गोली उनके पैर की मांसपेशियों में फंस गई। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बड़े सैन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

छुट्टी रद्द कर मोर्चे पर लौटे थे

रवींद्र राजा परमार 2003 से भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं। दो महीने पहले वे छुट्टी पर घर आए थे, लेकिन हालात बिगड़ने के कारण 12 मई को लौटने वाली छुट्टी रद्द कर दी गई और उन्हें पहले ही ड्यूटी पर बुला लिया गया।

उनके बड़े भाई भी सेना में हैं। वे एक साधारण ग्रामीण परिवार से आते हैं और पत्नी व दो बच्चों के साथ जनौरी गांव में उनका निवास है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here