Home मध्यप्रदेश Crowd gathered at Shiva Dham Kundeshwar on Somvati Amavasya | सोमवती अमावस्या...

Crowd gathered at Shiva Dham Kundeshwar on Somvati Amavasya | सोमवती अमावस्या पर शिव धाम कुंडेश्वर में उमड़ी भीड़: शाम को होगा आकर्षक श्रृंगार; महिलाओं ने की तुलसी की परिक्रमा – Tikamgarh News

54
0

[ad_1]

बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवधाम कुंडेश्वर में सोमवती अमावस्या पर्व के चलते सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। आज सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में सबसे पहले मंदिर के पुजारियों ने भगवान भोलेनाथ का अभिष

Google search engine

.

सुबह 5 बजे मंदिर का गर्भ गृह आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने मंदिर परिसर में सुबह से ही महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं।

मंदिर के पुजारी जमुना तिवारी ने बताया कि मंदिर प्रबंधन की ओर से महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में ट्रस्ट के सुरक्षा जवानों के अलावा पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि आज महिलाएं पति की लंबी आयु और परिवार की सुख समृद्धि के लिए तुलसी की 108 परिक्रमा लगाकर पूजा अर्चना करती हैं। कुंडेश्वर में आज करीब 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचेंगे।

भगवान भोलेनाथ का होगा विशेष श्रृंगार

मंदिर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर दीक्षित ने बताया कि भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शाम 5 बजे के बाद गर्भ ग्रह श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद भगवान भोलेनाथ का श्रंगार होगा और शाम 7 बजे महाआरती उतारी जाएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here