Home मध्यप्रदेश Crores of rupees scam in Chhatarpur police petrol pump | छतरपुर के...

Crores of rupees scam in Chhatarpur police petrol pump | छतरपुर के पुलिस पेट्रोल पंप में करोड़ों का घोटाला: सेवानिवृत्त उप-निरीक्षक समेत 5 लोगों पर केस, स्टॉक और बैलेंस शीट में की हेराफेरी – Chhatarpur (MP) News

60
0

[ad_1]

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुलिस कल्याण केंद्र पेट्रोल पंप में 65 लाख 41 हजार 195 रुपए का घोटाला सामने आया है। यह घोटाला 2019 से 2022 के बीच हुआ। ऑडिट में खुलासा होने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Google search engine

.

FIR में सेवानिवृत्त कार्यवाहक उप-निरीक्षक राजभुवन सिंह, आरक्षक भूपत सिंह, प्रधान आरक्षक ज्ञान प्रकाश अहिरवार और दो निजी कर्मचारी – सेल्समैन महबूब अली व कलेक्टर सिंह बुंदेला शामिल हैं।

रिकॉर्ड में गड़बड़ी और बैलेंस शीट में हेराफेरी सीएसपी अमन मिश्रा के अनुसार, स्टॉक रजिस्टर, बैलेंस शीट और डिप रजिस्टर में हेराफेरी की गई। राजभुवन सिंह ने लेखापाल रहते गलत प्रविष्टियां कीं और अन्य कर्मचारियों ने गड़बड़ी छिपाने में मदद की।

स्टॉक और नकद में भी अनियमितता स्टॉक रजिस्टर में गाड़ियों की आमद दर्ज नहीं की गई। डिप रजिस्टर का रखरखाव नहीं किया गया। ओपनिंग और क्लोजिंग बैलेंस में अंतर पाया गया। नकद राशि में भी गड़बड़ी मिली।

धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज पुलिस ने सभी आरोपियों पर IPC की धारा 420 और 34 के तहत केस दर्ज किया है। 2023 में घोटाले की जानकारी मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर जांच शुरू की गई थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे ने बताया कि जांच के बाद शिकायत दर्ज की गई।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here