Home मध्यप्रदेश Congressmen celebrated Rajiv Gandhi’s birth anniversary in Indore | शहर कांग्रेस अध्यक्ष...

Congressmen celebrated Rajiv Gandhi’s birth anniversary in Indore | शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने किया राजीव गांधी को याद, प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण

60
0

[ad_1]

इंदौर4 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर रविवार को इंदौर में कांग्रेसजन ने उन्हें याद किया। राजीव गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। इंदौर शहर कांग्रेस के सभी सदस्यों ने इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा के नेतृत्व में विद्यादान समारोह का आयोजन करते हुए राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।

विद्यादान समारोह में शामिल हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा व कांग्रेसजन।

विद्यादान समारोह में शामिल हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा व कांग्रेसजन।

समारोह की शुरुआत में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ सुरजीत सिंह चड्ढा राजीव गांधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सुरजीत सिंह चड्ढा ने राजीव गांधी के बलिदान को याद करते हुए कहा वे आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। भविष्य के भारत के निर्माण में उन्होंने जो कदम उठाए उनका फायदा आज देश को मिल रहा है। उन्होंने पूरी जिंदगी देश सेवा में लगा दी और उनके द्वारा स्थापित आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here