Home मध्यप्रदेश Congress workers kept a fast after worshipping the girls | कन्याओं का...

Congress workers kept a fast after worshipping the girls | कन्याओं का पूजन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास: महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पित, सुरक्षा के लिए ठोस कानून भी बनाना चाहिए – Sehore News

57
0

[ad_1]

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा उपवास रखकर प्रदेश में बालिकाओं और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, अनाचार का विरोध किया गया। वहीं शक्ति स्वरूपा नन्ही बालिकाओं का पूजन कर उन्हें चुनरी ओढ़ा कर भोजन कराकर सम्मान भी दिया गया।

Google search engine

.

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष निशांत वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में बालिकाओं और महिलाओं पर बढ़ते हुए अत्याचार को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष निशांत वर्मा के द्वारा सभी बालिकाओं को तिलक लगाया गया, भोजन के उपरांत उनको फल और मिठाई भी खिलाई गई। वर्मा ने सभी बालिकाओं के चरण स्पर्श किए और नन्ही बालिकाओं ने श्री वर्मा को आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष निशांत वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश बालिकाओं और महिलाओं के ऊपर होने वाले अत्याचार में प्रथम स्थान पर पहुंच चुका है। यह मध्य प्रदेश सरकार के लिए बड़ी शर्म की बात है। प्रदेश सरकार के मुखिया की पुलिस महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम है।

महिला अपराधों से संबंधित अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। महिलाओं बालिकाओं पर खतरा मंडरा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पित हैं। अब प्रदेश सरकार को जन जागृति कार्यक्रम चलाना चाहिए और बालिकाओं महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कानून भी बनाना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, राजाराम बड़े भाई, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजेंद्र वर्मा, सुनील दुबे, सीताराम भारती, राजेश भूरा यादव, ओम बाबा राठौर, आशीष गहलोत, तुलसी राठौर,मारुति राव, सुरेश साहू पवन राठौर,घनश्याम यादव, संतोष कुमार बेस, अशीष रोहिला, भगत सिंह तोमर कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here