Home मध्यप्रदेश Congress workers got angry over the insult of the army | सेना...

Congress workers got angry over the insult of the army | सेना के अपमान पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता: हरदा में कांग्रेस सेवादल का विरोध, डिप्टी सीएम देवड़ा का फूंका पुतला, बर्खास्तगी की उठी मांग – Harda News

58
0

[ad_1]

हरदा में कांग्रेस सेवादल ने शनिवार को नारायण टॉकीज चौक पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया। यह विरोध भारतीय सेना को लेकर दिए गए विवादित बयानों के खिलाफ था।

Google search engine

.

हाल ही में कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। इसके बाद डिप्टी सीएम देवड़ा के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया।

मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष सईद खान उर्फ मुन्ना पटेल ने कहा कि विजय शाह और जगदीश देवड़ा के बयानों से पूरा देश आहत है। उन्होंने दोनों नेताओं को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग रखी।

देश की सेना राष्ट्र की संपत्ति: विधायक कांग्रेस विधायक डॉ.आरके दोगने ने कहा कि देश की सेना राष्ट्र की संपत्ति है। देवड़ा का बयान सेना के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने भी देवड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और पद से निकालने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “देवड़ा-शाह माफी मांगो” जैसे नारे लगाए।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here