Home मध्यप्रदेश Congress took out a torchlight procession in Vidisha | विदिशा में कांग्रेस...

Congress took out a torchlight procession in Vidisha | विदिशा में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस: पुलिस ने की पानी की बौछार; कांग्रेसी बोले- आवाज को दबाने का प्रयास कर रही सरकार – Vidisha News

55
0

[ad_1]

प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विदिशा में कांग्रेस कमेटी ने शनिवार की देर शाम को मशाल जुलूस निकाला और महिलाओं की सुरक्षा की मांग की।

Google search engine

.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आव्हान पर शनिवार को विदिशा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी के नेतृत्व में मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। देर शाम को माधवगंज चौराहा से मशाल जुलूस निकल गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने बैरिकेड लगाकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की।

पुलिस ने की पानी की बौछार

कांग्रेसी कार्यकर्ता नहीं रुके तो पुलिस ने पानी की बौछार की, जिसके कारण कई कार्यकर्ता गिर गए। वहीं कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड के ऊपर चढ़ कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी ने महिला अपराधों के अपराधियों पर सख्त सजा देने की मांग की।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आव्हान पर पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी मशाल जुलूस निकाला गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 17 मिनट के अंदर एक रेप की घटना घटित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों को प्रदेश भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है।

कांग्रेसी कार्यकर्ता नहीं रुके तो पुलिस ने पानी की बौछार की, जिसके कारण कई कार्यकर्ता गिर गए।

कांग्रेसी कार्यकर्ता नहीं रुके तो पुलिस ने पानी की बौछार की, जिसके कारण कई कार्यकर्ता गिर गए।

एक तरफ प्रदेश सरकार लाडली बहना की बात करती हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में 4 साल की बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। भाजपा नेताओं आरोपियों को संरक्षण दे रहे है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। जिन लोगों ने दुष्कर्म किया है, उन लोगों को फांसी की सजा दी जाए।

कांग्रेसी बोले- आवाज को दबाने का प्रयास कर रही सरकार

कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अरुण अवस्थी ने बताया कि भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है, हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार को जगाने के लिए आज मशाल जुलूस का निकल रहे थे, तो हमे रोकने के लिए वाटर कैनन का उपयोग किया गया। वाटर कैनन से हमारे कई कार्यकर्ताओं की मोबाइल खराब हो गए, वहीं कई लोगों को चोट आई हैं।

नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष आशीष माहेश्वरी ने बताया कि आज प्रदेश में महिलाए बच्चियां सुरक्षित नहीं है। महिला अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीत पटवारी के आव्हान पर आज मशाल जुलूस का निकाला जा रहा था। लेकिन प्रशासन ने हमारे मशाल जुलूस को पूरा नहीं होने दिया। सरकार हमारी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here