Home मध्यप्रदेश Congress observers reached Burhanpur from Gujarat | विधायक पूंजा भाई वंश ने...

Congress observers reached Burhanpur from Gujarat | विधायक पूंजा भाई वंश ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक, बोले- एमपी में भ्रष्टता की चरम सीमा

55
0

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)30 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी दलों के पर्यवेक्षकों का आना शुरू हो गया है। गुरुवार 28 सितंबर को गुजरात के ऊन विधानसभा से 6 बार से विधायक और कांग्रेस के पर्यवेक्षक पूंजा भाई वंश ने कांग्रेस के पदाधिकारी से मुलाकात कर पार्टी की स्थिति को समझा।

मीडिया प्रभारी दीपक अढाले ने बताया कि 28 दिसंबर को दोपहर 12 नगर कांग्रेस कार्यालय में गुजरात की ऊन विधानसभा से कांग्रेस के छह बार विधायक रह चुके पर्यवेक्षक पूंजा भाई वंश ने कार्यकारी जिला अध्यक्ष और नगर कांग्रेस अध्यक्ष की मौजूदगी में कार्यकर्ता से विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं से विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया।

कांग्रेस पर्यवेक्षक पूंजा वंश भाई ने विधानसभा के लिए उम्मीदवार चयन के संदर्भ में भी कार्यकर्ताओं से विचार लिए। उन्होंने बताया कि इस बार कांग्रेस पार्टी योग्य और विश्वसनीय उम्मीदवार को ही अपना प्रत्याशी घोषित करेगी। जो प्रत्याशी कांग्रेस की रीती नीति को लेकर चलेगा। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा बनेगा।

कांग्रेस पर्यवेक्षक पूंजा भाई वंश ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि आप अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाए। भाजपा की 18 साल की सरकार में भ्रष्टता चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। आप अपने विधानसभा के हर एक गांव हर एक व्यक्ति से मिलकर भाजपा की कुनीति और घपलाबाजी की सरकार के बारे में बताओ। इस बार भी मध्य प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहराना है।

इस अवसर पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह जॉली, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष विजेयता चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा आसखड़के, पार्षद अंबादास सोनवने, सेवादल नगर अध्यक्ष कैलाश पटेल, मोहम्मद रफीक, पांडुरंग राय सिंग, संजीव टोरानी, संजय पवार, गुड्डू पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here