Home मध्यप्रदेश Congress leader Arun Yadav said in Khurai of Sagar | मीटर की...

Congress leader Arun Yadav said in Khurai of Sagar | मीटर की पर्ची बनाने वाला करोड़पति हो गया और मंत्रीजी की संपत्ति का तो कोई हिसाब नहीं

75
0

[ad_1]

सागर41 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
खुरई में जन आक्रोश यात्रा की सभा में शामिल हुए कांग्रेस नेता अरुण यादव। - Dainik Bhaskar

खुरई में जन आक्रोश यात्रा की सभा में शामिल हुए कांग्रेस नेता अरुण यादव।

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा सागर जिले की विधानसभाओं में घूम रही है। इसी के चलते शुक्रवार को जन आक्रोश यात्रा सागर जिले की खुरई विधानसभा में पहुंची। जहां कांग्रेसियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। नेहरू स्टेडियम में आमसभा का आयोजन किया गया। सभा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ट्रैक्टर चलाते हुए पहुंचे।

जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मंत्री जी के बारे में तो पूरा प्रदेश जानता है। यहां मीटर की पर्ची बनाने वाला करोड़पति हो गया और मंत्रीजी की संपत्ति का तो कोई हिसाब नहीं है। सरकार बन जाने दो तो बहुत अच्छी जांच होगी। सब अच्छे समय का इंतजार कर रहे हैं। अच्छा समय जरूर आएगा। इसलिए मेरा बूथ सबसे मजबूत करने का कार्य कार्यकर्ता करें। आगे उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं के मकान तोड़ दिए। दुकानें तोड़ दी। फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए गए। भगवान महाकाल को इन्होंने नहीं छोड़ा तो भ्रष्टाचार की परिकाष्ठा मप्र में है। आक्रोश जनता का सड़क पर है। सरकार बनेगी और फिर पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा।

जन आक्रोश यात्रा की सभा में शामिल हुए कार्यकर्ता।

जन आक्रोश यात्रा की सभा में शामिल हुए कार्यकर्ता।

मैंने पहली बार देखा डामर की सड़क पर आरसीसी
मंच को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि डामर की सड़क पर आरसीसी और आरसीसी की सड़क पर डामर, यह नई योजना देखी मैंने पहली बार। केवल यह आपके यहीं खुरई में होता है और कहीं नहीं देखा मैंने। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनेगी और सरकार ने जनता की नहीं सुनी तो सरकार के खिलाफ आंदोलन करूंगा। उदाहरण देते हुए कहा कि सभी को पता है कि वर्ष 1998 में हमारी सरकार थी। सरकार ने किसानों की नहीं सुनी तो हमने सरकार के खिलाफ आंदोलन किया था। यादव ने खुरई को जिला बनाने के सवाल पर कहा कि सरकार बनने के बाद इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here