Home मध्यप्रदेश Congress burnt the effigy of minister Vijay Shah in Kareli | करेली...

Congress burnt the effigy of minister Vijay Shah in Kareli | करेली में कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने पर इस्तीफे की मांग – Narsinghpur News

57
0

[ad_1]

नरसिंहपुर जिले के करेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कैबिनेट मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन मंत्री द्वारा महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी के खिलाफ किया गया।

Google search engine

.

करेली कांग्रेस ने मंत्री शाह के बयान को सेना और देश की बेटियों के सम्मान के विरुद्ध बताया। कांग्रेस नेताओं ने मंत्री शाह को मंत्रिमंडल से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विरोध प्रदर्शन बरमान चौराहे पर किया गया। इसमें कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के सदस्य शामिल हुए। वरिष्ठ नेता, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस और आईटी सेल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

नेताओं ने चेतावनी दी कि सेना का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक मंत्री शाह माफी नहीं मांगते और इस्तीफा नहीं देते, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here