Home मध्यप्रदेश Collectorate building will be constructed in Mauganj with 34 crores | मऊगंज...

Collectorate building will be constructed in Mauganj with 34 crores | मऊगंज में 34 करोड़ से बनेगा कलेक्ट्रेट भवन: 20 करोड़ से बनेंगे शासकीय आवास, कलेक्टर बोले- पुलिस कंट्रोल रूम तैयार – Mauganj News

61
0

[ad_1]

मऊगंज जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन ने 50 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से कलेक्ट्रेट भवन, सर्किट हाउस और राजस्व कर्मचारियों के लिए शासकीय आवास बनाए जाएंगे।

Google search engine

.

घुरेहटा कला गांव में 8.91 हेक्टेयर भूमि कलेक्ट्रेट परिसर के लिए आवंटित की गई है। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि कलेक्ट्रेट भवन के लिए 34 करोड़, शासकीय आवासों के लिए 20 करोड़ और सर्किट हाउस के लिए 4 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। निर्माण एजेंसी का चयन पूरा हो चुका है।

जेल रोड क्षेत्र में 52 एकड़ भूमि पुलिस लाइन के लिए मिली

पुलिस विभाग के लिए जेल रोड क्षेत्र में 52 एकड़ भूमि पुलिस लाइन के लिए दी गई है। एसपी कार्यालय के लिए 4 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। 1.25 करोड़ रुपए की लागत से पुलिस कंट्रोल रूम तैयार है। इसमें आधुनिक मीटिंग हॉल और विभागीय कक्ष बनाए गए हैं।

वर्तमान में मऊगंज में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासों की कमी है। इस कारण कई कर्मचारी रीवा से रोज आना-जाना करते हैं। नए शासकीय आवास बनने के बाद कर्मचारी स्थानीय स्तर पर रह सकेंगे। इससे प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी। सभी निर्माण काम डेढ़ साल में पूरे होने की योजना है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here