Home मध्यप्रदेश CM looked emotional in Gwalior | ऊर्जा मंत्री की बेटी की शादी...

CM looked emotional in Gwalior | ऊर्जा मंत्री की बेटी की शादी में ग्वालियर पहुंचे सीएम: बोले-बेटी की विदा होती है तो पिता के दिल पर क्या बीतती है पता है, मेरी भी बेटी है – Gwalior News

61
0

[ad_1]

ऊर्जा मंत्री तोमर की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव।

Google search engine

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे। शादी में पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इसके बाद वह दो दिवसीय नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए वह ग्वालियर से दिल्ल

.

दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव भावुक नजर आए। उनका कहना था कि वर्तमान दौर में कन्यादान के माध्यम से बेटी और पिता के लिए बहुत अलग प्रकार का दिन आज का होता है।

बेटी जब घर से विदा होती है तो उसकी सभी यादों को जो वह अपने घर में गुजारती है उनको याद कर एक पिता के दिल पर क्या बीतती हैं, इसका मुझे अहसास है। मेरी स्वयं की बेटी भी है, इसलिए मुझे इस बात का अहसास है। हमारे 16 संस्कारों में से एक पाणिग्रहण संस्कार होता है।

बेटी का कन्यादान करके हम अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं। मेरा आशीर्वाद है बेटी अपने नए घर में सुख वैभव के साथ दाम्पत्य जीवन में सुखद रहे।

नीति आयोग की बैठक में शामिल होने दिल्ली जाने से पहले एयरपोर्ट पर सीएम।

नीति आयोग की बैठक में शामिल होने दिल्ली जाने से पहले एयरपोर्ट पर सीएम।

डिप्टी सीएम के साथ सीएम नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में शामिल होने ग्वालियर एयरपोर्ट से शुक्रवार रात रवाना हुए। 2 दिन की इस बैठक में उनके साथ मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला भी गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बैठक में शामिल होने से पहले ग्वालियर एयरपोर्ट पर कहा-

QuoteImage

हम नीति आयोग की बैठक में शामिल होने दिल्ली जा रहे हैं। सभी मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मंत्रियों के साथ हमारी बात होगी। 25 मई को प्रधानमंत्री मोदी हमारी बैठक लेंगे। कुल मिलाकर 24 और 25 मई का दिन हमारा दिल्ली में रहेगा।

QuoteImage

मोदी जी ने देश के दुश्मनों साफ कर इतिहास बनाया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जिस तरह से देश के दुश्मनों से निपटने का अद्वितीय इतिहास बनाया है। देश मे सुशासन का जो क्रम करते हैं ऐसा शासन और शासन के विभिन्न विधाओं पर उनकी पकड़ बहुत ही अद्भुत है।

31 मई को मध्य प्रदेश में पीएम मोदी यात्रा करने जा रहे हैं। अहिल्याबाई जी का 300 वर्ष चल रहा है, ऐसे में नारी सशक्तिकरण को लेकर अहिल्या माता ने अपने शासनकाल में बहुत से काम किए हैं।

खास करके विधवा विवाह जिसको हम कल्याणी विवाह भी कहते हैं या महिलाओं के सशक्तिकरण आर्थिक संपन्नता कैसे आए। उनका मान सम्मान कैसे बड़े, यह सब उन्होंने किया है। इसी कड़ी में 2 लाख बहनों को लेकर बड़ा कार्यक्रम भोपाल में होने वाला है जिसमें पीएम मोदी शामिल होंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here