Home मध्यप्रदेश City bus conductor looted after hitting him with a bottle on his...

City bus conductor looted after hitting him with a bottle on his head | सागर में कंडेक्टर से 7 हजार रुपए छीने, कार से भागे 4 में से 3 बदमाश गिरफ्तार

59
0

[ad_1]

सागर40 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
आरोपियों के कब्जे से कार जब्त। - Dainik Bhaskar

आरोपियों के कब्जे से कार जब्त।

सागर में अपराधी बेलगाम हाे गए हैं। शराब व अय्याशी करने के लिए लूटपाट पर उतर आए हैं। कैंट थाना क्षेत्र में एक ऐसी ही वारदात सामने आई है। जहां सिटी बस के कंडेक्टर के सिर पर बीयर की बोतल फोड़कर आरोपियों ने 7 हजार रुपए छीन लिए। वारदात के बाद आरोपी कार से भाग निकले। मामले की कैंट थाना पुलिस काे सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दाे आरोपियों काे कार के साथ धरदबोचा। एक अन्य काे बाद में गिरफ्तार किया है। चौथा आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार आरोपी पुराने निगरानीशुदा बदमाश हैं। पहले भी इस तरह की वारदातें कर चुके हैं।

कैंट थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि संजय नगर सिविल लाइन निवासी धर्मेंद्र अहिरवार सिटी बस के कंडेक्टर हैं। शनिवार की शाम 7.30 बजे वात्सल्य स्कूल के सामने बस स्टैंड से अपने घर जा रहे थे। इसी दाैरान उन्हें फोर्ड कार से आए 4 बदमाशों ने रोका और पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने एक बीयर की बोतल उसके सिर पर दे मारी। जिससे वह घबरा गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। तभी आरोपी जेब से 7 हजार रुपए छीनकर भाग निकले।

घायल ने राहगीर की मदद से कैंट पुलिस काे सूचना दी। पुलिस तत्काल अलर्ट हुई। आरोपियों की घेराबंदी की और दाे आरोपियों को कार के साथ भगवानगंज से पकड़ लिया। आरोपियों में हर्ष अहिरवार, अज्जू अहिरवार, विक्की उर्फ रंजीत सलूजा शामिल है। उनका चौथा साथी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई रकम बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ धारा 394 के तहत केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी त्रिपाठी ने बताया कि वारदात में शामिल सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं। पहले भी इस तरह की वारदातें कर चुके हैं। फरा चौथे आरोपी की तलाश चल रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here