Home मध्यप्रदेश Chhindwara drenched with heavy rain | छिंदवाड़ा में इस सीजन औसतन 14.63...

Chhindwara drenched with heavy rain | छिंदवाड़ा में इस सीजन औसतन 14.63 इंच बारिश: पिछले साल की तुलना में 4.46 इंच अधिक; मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया – Chhindwara News

55
0

[ad_1]

छिंदवाड़ा जिले में बारिश का दौर जारी है। बीते दो दिनों से लगातार बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। जिले में अब तक 14.63 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले साल की तुलना में 4.46 इंच अधिक है। वर्ष 2024 में इस अवधि तक 10.17 इंच बारिश हुई थी।

Google search engine

.

8 जुलाई सुबह 8 बजे तक 24 घंटों में औसतन 2.83 इंच बारिश दर्ज की गई।

तहसीलवार आंकड़े इस प्रकार हैं

  • हर्रई: 5.51 इंच
  • अमरवाड़ा: 3.71 इंच
  • तामिया: 3.54 इंच
  • चौरई: 3.20 इंच
  • बिछुआ: 2.52 इंच
  • चांद: 2.40 इंच
  • मोहखेड़: 2.18 इंच
  • परासिया: 2.13 इंच
  • उमरेठ: 2.31 इंच
  • छिंदवाड़ा: 1.88 इंच
  • जुन्नारदेव: 1.78 इंच

तापमान में गिरावट बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 29.4°C और न्यूनतम 22.1°C दर्ज किया गया, जो बीते सप्ताह की तुलना में काफी राहतभरा है।

जलभराव और उफनते नाले हर्रई, अमरवाड़ा, जुन्नारदेव और परासिया में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। कई ग्रामीण इलाकों में जलभराव हो गया है। प्रशासन ने सतर्कता बरतने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

मौसम विभाग का अलर्ट IMD ने जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। प्रशासन और राहत दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

शहर में बारिश के बीच निकले लोग

शहर में बारिश के बीच निकले लोग

1 जून से 8 जुलाई तक कुल बारिश

  • हर्रई: 23.02 इंच
  • उमरेठ: 18.72 इंच
  • अमरवाड़ा: 18.31 इंच
  • जुन्नारदेव: 16.04 इंच
  • तामिया: 15.04 इंच
  • मोहखेड़: 13.75 इंच
  • छिंदवाड़ा: 12.02 इंच
  • चांद: 12.37 इंच
  • परासिया: 11.46 इंच
  • चौरई: 11.16 इंच
  • बिछुआ: 9.46 इंच

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here