Home मध्यप्रदेश Chhatarpur News Three Children Including Two Real Brothers Died Due To Drowning...

Chhatarpur News Three Children Including Two Real Brothers Died Due To Drowning In Pond – Amar Ujala Hindi News Live

57
0

[ad_1]

Chhatarpur News Three children including two real brothers died due to drowning in pond

Google search engine

मृतक बच्चा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


छतरपुर में सोमवार को तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई थे। शाम तक तीनों के शवों को बाहर निकाला गया। तीनों तालाब में नहाने गए थे। यह बच्चे घर में खेलने का कहकर निकले थे।

जानकारी के मुताबिक, जिले की चंदला विधानसभा के रावपुर गांव में सोमवार दोपहर को विजय (आठ), केशरीलाल (चार) और रितिक (पांच) घर से खेलने निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो घरवालों ने तलाश शुरू की। जहां बच्चों के कपड़े तालाब के पास दिखाई दिए। टॉर्च से देखने पर शव तालाब में उतरते नजर आए और पुलिस को सूचना दी गई। जहां पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला और चंदला अस्पताल ले जाया गया। जहां अब आज मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

रितिक के पिता स्वामीदीन ने बताया कि दोपहर दो बजे रितिक खाना खाकर गांव के दो बच्चों के साथ खेलने गया था। शाम तक नहीं लौटा तो ढूंढना शुरू किया। तीनों की बॉडी तालाब में मिली है। एक साथ हुई तीन बच्चों की मौत से इलाके में हाहाकार और सन्नाटा पसरा हुआ है तो वहीं गांव में मातम और परिवारजनों के रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here