Home मध्यप्रदेश Chhatarpur:हाईवे के किनारे नग्न अवस्था में मिली मरणासन्न लड़की, गैंगरेप की आशंका,...

Chhatarpur:हाईवे के किनारे नग्न अवस्था में मिली मरणासन्न लड़की, गैंगरेप की आशंका, जिला अस्पताल में भर्ती – Dying Girl Found Naked On The Side Of The Highway, Suspected Of Gangrape, Admitted To District Hospital

66
0

[ad_1]

Dying girl found naked on the side of the highway, suspected of gangrape, admitted to district hospital

Google search engine

घटनास्थल का जायजा करने पहुंची एसपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले की यूपी सीमा से सटे नौगांव क्षेत्र के धौर्रा चौकी इलाके में बुधवार को एक 20 वर्षीय लड़की मरणासन्न और नग्न अवस्था में हाईवे के किनारे मिली है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद यूपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एनएएचआई की एंबुलेंस से लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। लड़की के साथ रंजिश के तहत मारपीट और सामूहिक बलात्कार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल छतरपुर जिला अस्पताल में लड़की का उपचार किया जा रहा है। उधर महोबा एसपी अर्पणा गुप्ता ने भी घटना स्थल का दौरा किया है।

लड़की के शरीर पर नहीं थे कपड़े 

बुधवार को झांसी-खजुराहो फोरलेन पर अलीपुरा के समीप अशोकनगर चमऊआ पुरवा की ओर जाने वाली लिंक रोड पर बस से उतरी एक महिला अपने गांव की ओर जा रही थी, उसे इसी सड़क के किनारे नग्न अवस्था में एक बेहोश लड़की नजर आयी। महिला ने तुरंत गांव वालों को सूचना दी और लड़की के शरीर पर कपड़े डाले। गांव वाले मौके पर पहुंचे तो देखकर सन्न रह गए। लड़की के शरीर से खून बह रहा था। कई जगह चोट के निशान थे और उसके साथ रेप जैसा जुल्म किए जाने की आशंका दिखाई दे रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद धोर्रा चौकी प्रभारी रामकिशन यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फोरलेन पर मौजूद रहने वाली एनएचएआई की एंबुलेंस के माध्यम से तुरंत लड़की को नौगांव अस्पताल लाया गया।

नौगांव अस्पताल में बीएमओ डॉ. रविन्द्र पटेल ने मामले की गंभीरता को समझते हुए दो महिला चिकित्सकों डॉ. प्रियंका चौहान, डॉ. हर्षिता मिश्रा को मौके पर बुलाकर लड़की का उपचार शुरू किया और उसकी जांच कराई गई। प्राथमिक जांच में लड़की के साथ रेप की आशंका जाहिर की गई है। लड़की की हालत खराब होने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल लड़की के बारे में सिर्फ इतना पता लग सका है कि वह उप्र के हरदोई जिले की निवासी है और मप्र के थाने में पदस्थ रहे पुलिसकर्मी सूरज पाण्डेय एवं नीरज पाण्डेय के साथ इस लड़की विवाद चल रहा था।  लड़की ने पूर्व में इनके खिलाफ रेप की एफआईआर भी दर्ज कराई थी।  मामले की विस्तृत जानकारी मेडिकल रिपोर्ट और लड़की के होश में आने के बाद ही पता लग सकेगी।

महोबा एसपी ने किया घटना स्थल का दौरा

लड़की के साथ हुई घटना की खबर सामने आने के बाद यूपी पुलिस गंभीर हो गई है। महोबा जिले के धौर्रा चौकी क्षेत्र से बरामद हुई लड़की की खबर जैसे ही महोबा एसपी अर्पणा गुप्ता को मिली उन्होंने अधिकारियों के साथ घटना स्थल का दौरा किया। इसके बाद वे नौगांव में एसडीओपी चंचलेश मरकाम और थाना  प्रभारी दीपक यादव के साथ लड़की का हालचाल जानने भी पहुंची।

मीडिया से बात करते हुए एसपी अर्पणा गुप्ता ने सिर्फ इतना कहा कि इस मामले में जब तक लड़की से बात नहीं हो पा रही है, तब तक कुछ भी कयास लगाना जल्दबाजी होगी। हमारा मकसद पहले लड़की का इलाज कराना है। इस मामले में विस्तृत जांच होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here