Home मध्यप्रदेश Cheated on fake documents, one caught | फर्जी दस्तावेज पर लगाया चूना,...

Cheated on fake documents, one caught | फर्जी दस्तावेज पर लगाया चूना, एक पकड़ा: प्लॉट का झांसा, कारोबारी से ठगे 24 लाख रुपए – Gwalior News

49
0

[ad_1]

ग्वालियर29 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर में प्लॉट का झांसा देकर तीन ठगों ने टेंट कारोबारी से 24 लाख रुपए हड़प लिए। घटना का पत उस समय चला जब पीडि़त रजिस्ट्री कराने पहुंचा तो पता चला कि जिन दस्तावेजों पर वह रजिस्ट्री कराने के लिए आया है वह फर्जी है। इसका पता चलते ही ठग गायब हो गए। मामले का पता चलते ही पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
शहर की काल्पीब्रिज कॉलोनी निवासी रविन्द्र सिंह कौरव टेंट कारोबारी है। कुछ समय से उनको अपने काम को बढ़ाने के लिए एक प्लॉट की जरूरत थी। जिस पर उन्होंने अपने परिचित गजेन्द्र सिंह से बात की और प्लॉट दिलाने की कहा तो उन्होंने अपने रिश्तेदार दुर्गा सिंह तोमर से मिलवाया और बताया कि दुर्गा सिंह का एक प्लॉट शताब्दीपुरम में है और पैसों की जरूरत होने पर वह उसे बेच रहे है। साथ ही बताया कि प्लॉट दुर्गा ङ्क्षसह और उसके भाई के नाम है। इस पर उन्होंने लोकेशन देखी और जगह पसंद आने पर वह उसे लेने के लिए तैयार हो गए। प्लॉट का सौदा 72 लाख रुपए में तय हुआ। सौदा तय होने के बाद उन्होंने 24 लाख रुपए देकर प्लॉट का अनुबंध किया और दो दिन पहले दस्तावेज लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय रजिस्ट्री कराने पहुंचे तो पता चला कि दस्तावेज फर्जी है और जिस जगह का वह सौदा करना चाहते है वह तो किसी और के नाम है। इसका पता चलते ही उन्होंने पैसे मांगे तो दुर्गा सिंह अगले दिन पैसे देने का बोला।
घर पर रखा एक दिन
इसके बाद वह दुर्गा सिंह को अपने घर ले आए और उसके छोटे भाई को कॉल कर रुपए मांगे तो वह अगले दिन रुपए देने की कहने लगा। अगले दिन तक इंतजार किया और जब रुपए नहीं आए तो पीडि़त दुर्गा सिंह को लेकर थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
गजेन्द्र सिंह हुआ अस्पताल भर्ती
पुलिस ने इस मामले में दुर्गा सिंह के साथ ही उसके छोटे भाई और गजेन्द्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जब इसका पता गजेन्द्र ङ्क्षसह को चला तो उसकी हालत बिगड़ गई और वह अस्पताल में भर्ती हो गया। अब पुलिस उसके भाई की तलाश कर रही है और गजेन्द्र ङ्क्षसह की हालत में सुधार का इंतजार है, जिससे उसे पकड़ा जा सके।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here