Home मध्यप्रदेश Celebration of Guru Purnima in Ratlam | रतलाम में गुरु पूर्णिमा का...

Celebration of Guru Purnima in Ratlam | रतलाम में गुरु पूर्णिमा का उत्सव: संतों का लिया आशीर्वाद, भजन-किर्तन पर झूमें भक्त; चरण पादुका की पूजा – Ratlam News

61
0

[ad_1]

अखंड ज्ञान आश्रम में भजन-किर्तन करती महिलाएं।

Google search engine

गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरुवार को शहर में अनेक आयोजन हुए। संत समाधियों, गुरुकुलों और आश्रमों में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। ब्रहालीन स्वामी श्री सत्य मित्रानंद जी गिरी द्वारा संस्थापित समन्वय परिवार द्वारा राम बाग

.

सागोद रोड स्थित श्री नित्यानंद आश्रम में दर्शन के लिए भक्त पहुंचे।

सैलाना ओवरब्रिज के नीचे श्री अखंडज्ञान आश्रम में स्वामी श्री स्वरूपानंद जी महाराज व अन्य संतों की उपस्थिति में गुरु पूर्णिमा मनाया। बड़ी संख्या में भक्तों ने यहां पहुंच स्वरूपानंद जी महाराज समेत उपस्थित संतों का आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान की भक्ति में नृत्य किया। यहां भंडारे का आयोजन किया।

अखंडज्ञान आश्रम में स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेते भक्त।

अखंडज्ञान आश्रम में स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेते भक्त।

पादुकाओं का पूजन किया ब्रह्मलीन स्वामी श्री सत्य मित्रानंद जी गिरी द्वारा संस्थापित समन्वय परिवार द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन गढ़ कैलाश के आगे राम बाग हनुमान मंदिर किया। पादुका पूजन के बाद प्रार्थना सत्संग हुआ। समन्वय परिवार के अध्यक्ष अशोक आप्टे, शैलेंद्र डागा, माधव काकानी, शिवराम शर्मा, हेमंत शर्मा ,जितेंद्र वाघेला, कालूराम पाटीदार आदि बड़ा संख्या में भक्त मौजूद रहे।

पादूका पूजन करते पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा।

पादूका पूजन करते पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा।

साइंस कॉलेज में गुरु पूर्णिमा के महत्व पर डाला प्रकाश पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज में भारतीय ज्ञान परंपरा के तहत गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया। मुख्य अतिथि कॉलेज की जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी रहे। अध्यक्षता कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. वायके मिश्र ने की। विशिष्ट अतिथि नंदकिशोर पंवार, सोना शर्मा, अनिता पाहुजा रहे। मुख्य वक्ता डॉ. रतन चौहान एवं डॉ. मनोहर जैन थे।

प्रिंसिपल डॉ. मिश्र ने गुरु व गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संयम, नियम, योग, ध्यान एवं जीवन में अनुशासन को अपनाने के लिए प्रेरित किया। जनभागीदारी समिति अध्यक्ष करमचंदानी ने गुरु पूर्णिमा का महत्व भारतीय परंपरा में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. रतन चौहान आदिकाल से वर्तमान तक प्राचीन ग्रंथों वेद पुराण उपनिषदों के बारे में बताया।

साइंस कॉलेज में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया।

साइंस कॉलेज में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया।

गर्ल्स कॉलेज में हुआ कार्यक्रम गर्ल्स कॉलेज में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। कॉलेज की प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. सुनीता श्रीमाल ने मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। छात्राओं द्वारा समस्त प्रोफेसर को तिलक लगा कर सम्मान किया।

प्रिंसिपल ने डॉ श्रीमाल ने संबोधित करते हुए कबीर के दोहों के माध्यम से बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा में गुरु की महिमा को अपार माना गया है। गुरु कि सीख बिना ईश्वर प्राप्ति नहीं हो सकती। इतिहास विभाग के डॉ. दिवाकर भटेले ने गुरुओं का आदर एवं सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।

छात्रा सुमन ओरा, खुशबू नायर ने कविता पाठ किया। काजल चौहान ने गुरु कि महिमा में गीत प्रस्तुत किया और चंचल ओरा ने गुरुजनों के सम्मान में भाषण प्रस्तुत किया।

गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं ने प्रोफेसरों का तिलक लगाकर सम्मान कर आशीर्वाद लिया।

गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं ने प्रोफेसरों का तिलक लगाकर सम्मान कर आशीर्वाद लिया।

सांदीपनी स्कूल में मनाया पर्व सांदीपनी स्कूल विनोबा रतलाम में सीएम डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आयोजित राज्य स्तरीय गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विद्यार्थियों का दिखाया। डीईओ अनीता सागर एवं राजेंद्र प्रसाद भट्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर गुरुओं के प्रति अपने सम्मान को प्रकट किया।

ब्रह्मलीन स्वामी श्री सत्य मित्रानंद जी गिरी द्वारा संस्थापित समन्वय परिवार का आयोजन।

ब्रह्मलीन स्वामी श्री सत्य मित्रानंद जी गिरी द्वारा संस्थापित समन्वय परिवार का आयोजन।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here