[ad_1]
जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री अधोसंरचना के चौथे चरण में नगरपालिका के माध्यम से करीब 500 मीटर का सीसी रोड बनाया जा रहा है।
.
46 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली इस सड़क निर्माण का गुरुवार को विधायक मधु गहलोत और नगरपालिका अध्यक्ष सहित जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में भूमिपूजन किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। यहां सभी जनप्रतिनिधियों और आमजन ने पौधरोपण भी किया।
इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रऊफ मुल्तानी, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश गवली, भाजपा के जिले के महामंत्री कैलाश कुंभकार, जिला कार्यालय मंत्री अशोक प्रजापत, मोहन नागर, बाबूलाल यादव, नगर मंडल महामंत्री रवि फरंड, वार्ड पार्षद सपना रानू राज नरवाल, पार्षद प्रतिनिधि जगदीश गवली, मयंक राजपूत, गोपाल कुंभकार, योगेश योगी, अर्जुन गवली, राजू भटोदरा, अमित अजमेरा, शब्बीर पटेल, दिलीप कुंभकार, मनोज परमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

[ad_2]
Source link









