Home मध्यप्रदेश CBI raids at West Central Railway headquarters | पश्चिम मध्य रेलवे के...

CBI raids at West Central Railway headquarters | पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्यालय में CBI का छापा: स्टोर और इंजीनियरिंग विभाग में मिली थी शिकायत, दस्तावेज जब्त; सामग्री प्रबंधक-स्टेनो से पूछताछ – Jabalpur News

63
0

[ad_1]

पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्यालय में सीबीआई टीम ने छापामार कार्रवाई की है।

Google search engine

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने बुधवार की शाम को पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्यालय में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में जबलपुर से लेकर दिल्ली तक सीबीआई के छापा मारने के जानकारी भी पहुंच गई।

.

सूत्रों के मुताबिक कुछ अधिकारी सीबीआई की कार्रवाई के बाद अपने-अपने केबिन से बाहर भी निकल आए। करीब 3 से 4 घंटे तक सीबीआई ने कार्रवाई की और कई अहम दस्तावेज मौके से बरामद किए। बताया जा रहा है कि सीबीआई को अपने सूत्रों से जानकारी मिली थी कि पश्चिम मध्य रेलवे के स्टोर और इंजीनियरिंग शाखा से गड़बड़ी हुई है, जिसके बाद ही सीबीआई ने कार्यालय में दबिश दी थी।

कई घंटे तक सीबीआई की टीम रही कार्यालय में

बुधवार की शाम को अचानक ही सिविल गाड़ी में सीबीआई की टीम रेलवे स्टेशन के पास स्थित पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्यालय में पहुंची। बिना किसी से कुछ कहे कार्यालय के अंदर पहुंच गई। बताया यह भी जा रहा है कि गेट पर खड़े सुरक्षा गार्ड से सीबीआई की टीम ने बात की और फिर कार्रवाई में जुट गई। दरअसल, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के एक दल ने पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय पर छापा मारा था। दिल्ली से आए अधिकारी बुधवार को अलग-अलग वाहनों से पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्यालय कार्यालय में पहुंचे, और बिना किसी से कुछ बताए अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।

सीबीआई टीम ने इंजीनियरिंग विभाग के भंडार शाखा में जाकर छानबीन की, इस दौरान भंडार शाखा की ओर से क्रय की गई सामग्रियों और निविदा संबंधी प्रक्रियाओं के दस्तावेज भी चेक किए। जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने स्टोर शाखा से कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

स्टोर रूप के प्रबंधक से पूछताछ

पश्चिम मध्य रेलवे के भंडार शाखा के मुख्य सामग्री प्रबंधक (सीएमएम) अशोक कुमार और स्टेनो शैलेंद्र कुमार से सीबीआई ने लंबी पूछताछ की। दोनों से देर रात तक सीबीआई अधिकारी बंद कमरे में पूछताछ करती रही, जिसके बाद सीबीआई को कई अहम जानकारी भी मिली है। सीबीआई से जुड़े सूत्र बताते हैं कि टीम ने सीधे पश्चिम मध्य रेलवे के कार्यालय में दबिश दी, जिसके बाद मुख्यालय बिल्डिंग के द्वितीय तल पर स्थित इंजीनियरिंग विभाग के भंडार शाखा में पहुंचे।

सीबीआई की टीम ने यहां पर अन्य लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी। शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारियों से एक-एक करके अलग-अलग पूछताछ की गई। शाम को जब कार्यालय में पदस्थ सभी कर्मचारियों की छुट्टी हो गई उसके बाद भी सीबीआई जांच करती रही। इस दौरान मुख्यालय परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया गया।

अधिकारियों की भी नहीं लगी जानकारी

शाम को दिल्ली से आई सीबीआई टीम के अधिकारी देर रात तक पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्यालय में डेरा डाले रहे। इस दौरान मुख्यालय से लेकर जबलपुर मंडल के कार्यालय तक हड़कंप मचा रहा। कई अधिकारियों को यह भी लग रहा था कि कभी भी सीबीआई की टीम उनके कार्यालय मे पूछताछ के लिए पहुंच सकती है। देर रात तक चली कार्रवाई को लेकर सीबीआई और रेलवे के किसी भी अधिकारी ने इस छापेमार कार्रवाई की जानकारी नहीं है।

सूत्र बताते हैं कि सीबीआई का यह छापा भंडार शाखा में क्रय प्रक्रिया में अनियमितता और हाल ही में इटारसी से पकड़े गए वहां पर पदस्थ हेल्थ इंस्पेक्टर हरिमोहन मीणा की गिरफ्तारी के मामले से जोड़ा जा रहा है। हेल्थ इंस्पेक्टर को रेलवे स्टेशन में साफ-सफाई के एक पेंट्री कांट्रेक्टर का बिल पास करने के एवज में 75 हजार रुपए लेते पकड़ा गया था।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here