Home मध्यप्रदेश Case of firing at hotel in Kailaras | फायरिंग करने वाला पकड़ाया,...

Case of firing at hotel in Kailaras | फायरिंग करने वाला पकड़ाया, पुलिस ने बाजार में जुलूस निकाला: कैलारस की होटल में हुई बहस; दोस्तों के साथ वापस आकर किया था हंगामा – Morena News

59
0

[ad_1]

पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को पकड़कर उसका बाजार में जुलूस निकाला।

Google search engine

मुरैना के कैलारस की होटल राजमहल पर फायरिंग करने वाले चार आरोपियों में से मुख्य आरोपी आकाश सिकरवार को पकड़ा लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसका बाजार में जुलूस निकाला। इस दृश्य ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

.

1 अप्रैल 2025 को रात के लगभग 8 बजे आकाश सिकरवार निवासी शेरपुर गांव, अपने दो अन्य साथियों के साथ में होटल राजमहल पहुंचा। वहां उन तीनों ने खाना खाया। उसके बाद किसी बात पर तीनों लोग होटल के स्टाफ से झगड़ पड़े।

होटल के स्टाफ ने इस बात की सूचना होटल संचालक रामवीर त्यागी को दी। वह पहुंचे तो यह तीनों उनसे उलझ गए। उसके बाद तीनों लोग वापस होटल से चले गए। उसके बाद आकर हंगामा किया।

पुलिस ने आरोपी आकाश सिकरवार को पकड़ लिया है।

पुलिस ने आरोपी आकाश सिकरवार को पकड़ लिया है।

चार लोग आए और की फायरिंग घटना के थोड़ी देर बाद मुख्य आरोपी आकाश सिकरवार अपने तीन साथियों के साथ में होटल के गेट पर आया। वहां उसने पहले तो गालियां दी और उसके बाद कमर से कट्टा निकाल कर होटल पर फायरिंग करना शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह और उसके तीनों साथी मौके से चले गए। होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सड़क पर निकाला जुलूस गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को पुलिस ने आरोपी आकाश सिकरवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसको गिरफ्तार करके थाने लाई। उसके बाद पुलिस ने उसका जुलूस निकाला। पूरे कैलारस कस्बे के बाजार में उसका जुलूस निकाला गया। इसके साथ ही पुलिस ने बदमाशों को संदेश दिया है कि अगर उन्होंने इस प्रकार की भविष्य में हरकत की तो उनके खिलाफ भी इसी प्रकार का एक्शन लिया जाएगा।

फायरिंग करने वाले आकाश का पुलिस ने जुलूस निकाला।

फायरिंग करने वाले आकाश का पुलिस ने जुलूस निकाला।

कैलारस थाना प्रभारी वीरेश कुशवाहा ने बताया कि

QuoteImage

पुलिस ने तीन ज्ञात तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी आकाश सिकरवार को हमने पकड़ लिया है, बाकी के तीनों आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

QuoteImage

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here