Home मध्यप्रदेश Case of controversial statement on Ramayana and Sita | रामायण और सीता...

Case of controversial statement on Ramayana and Sita | रामायण और सीता पर विवादित बयान का मामला: विरोध के बाद महाराजा छत्रसाल यूनिवर्सिटी की कुलपति ने वीडियो जारी कर मांगी माफी – Chhatarpur (MP) News

61
0

[ad_1]

छतरपुर की महाराजा छत्रसाल यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर शोभा तिवारी ने रविवार को एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने रामायण और सीता माता पर दिए गए अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगी है।

Google search engine

.

वीडियाे में कुलपति ने बताया कि 17 मार्च को ओरछा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने श्री राम, रामायण और सीता के बारे में व्याख्यान दिया था। उनका कहना है कि कुछ लोगों ने उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी रावण की प्रशंसा नहीं की।

शुक्रवार को कांग्रेस युवा-सेवादल और एबीवीपी ने कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

शुक्रवार को कांग्रेस युवा-सेवादल और एबीवीपी ने कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

अंग्रेजी में भावनाएं सही तरीके से व्यक्त नहीं हुई

प्रोफेसर तिवारी ने कहा कि संभवतः अंग्रेजी में अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त नहीं कर पाईं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग विश्वविद्यालय की प्रगति रोकने के लिए इस मुद्दे को जीवित रखना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्री राम और सीता उनके आराध्य हैं।

कांग्रेस युवा-सेवादल और एबीवीपी ने किया था विरोध

बता दें कि, कुलपति के बयान का क्षेत्र में जमकर विरोध हुआ था। इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस युवा-सेवादल और एबीवीपी ने कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन किया था। छात्र संगठनों ने उनका इस्तीफा मांगा और राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को शिकायती पत्र दिया था। शनिवार को कुछ छात्रों ने कुलपति की सद्बुद्धि के लिए विश्वविद्यालय में हवन का आयोजन भी किया था।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here