Home मध्यप्रदेश Case against more than 100 people | 100 से अधिक लोगों पर...

Case against more than 100 people | 100 से अधिक लोगों पर केस: जावरा में बीजेपी नेता व पुलिस की झूमाझटकी के बाद फोरलेन पर किया था चक्काजाम – Ratlam News

63
0

[ad_1]

शनिवार रात जावरा में फोरलेन पर किया था चक्काजाम।

Google search engine

रतलाम के जावरा में शनिवार रात तीन घंटे तक फोरलेन जाम करने वाले 100 से अधिक लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस वीडियो के आधार पर और लोगों को चिन्हित कर रही है।

.

बता दे कि वाहन चेकिंग के दौरान बीजेपी किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष देवीसिंह गुर्जर निवासी अरनियागुर्जर व जावरा सिटी पुलिस के दो एसआई का झूमाझटकी का वीडियो सामने आया था। इसके बाद बीजेपी नेता के समर्थन में ग्रामीणों ने जावरा के रतलाम नाका पर महू-नीमच फोरलेन पर जाम लगा दिया। तीन घंटे तक बीच सड़क पर ग्रामीण बैठे रहे।

एसपी ने जावरा सिटी थाने के एसआई हिरालाल परमार व दशरथ माली को लाइन अटैच किया। इसके बाद ग्रामीण सड़क से उठे। मामले के अगले दिन पुलिस ने वीडियो के आधार पर 8 से 10 नामजद समेत 100 से अधिक लोगों पर चक्काजाम करने पर केस दर्ज कर लिया है। वीडियो के आधार पर और लोगों के खिलाफ केस दर्ज हो सकता है।

एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने दैनिक भास्कर को बताया चक्काजाम करना अपराध की श्रेणी में आता है। कुछ नामजद लोगों व वीडियो के आधार पर 100 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here