Home मध्यप्रदेश Burhanpur MLA met the Deputy Chief Minister | बुरहानपुर विधायक ने उपमुख्यमंत्री...

Burhanpur MLA met the Deputy Chief Minister | बुरहानपुर विधायक ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात: शाहपुर स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल बनाने की मांग; 2 लाख लोगों को मिलेगी राहत – Burhanpur (MP) News

58
0

[ad_1]

भोपाल में बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से मुलाकात की।

Google search engine

बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने मंगलवार को भोपाल में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से मुलाकात की। उन्होंने शाहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल में बदलने की मांग रखी। शाहपुर का स्वास्थ्य केंद्र बुरहानपुर से 12 किलोमीटर दूर स्थि

.

वर्तमान में केंद्र में चिकित्सा विशेषज्ञ, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी है। स्वीकृत पदों पर नियुक्तियां नहीं हुई हैं। इस कारण मरीजों को बुरहानपुर जिला अस्पताल या निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है।स्वास्थ्य केंद्र राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। यहां दुर्घटना के शिकार मरीजों को भी पर्याप्त इलाज नहीं मिल पाता। उन्हें भी जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। समय पर इलाज न मिलने से कई बार गंभीर स्थिति बन जाती है।

‘लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी’ विधायक का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल बनाने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही जिला अस्पताल पर मरीजों का बोझ भी कम होगा। उपमुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here