Home मध्यप्रदेश Bullets fired at BJP minority district president’s son’s wedding | शादी में...

Bullets fired at BJP minority district president’s son’s wedding | शादी में चली गोली, तीन दिन बाद भी FIR नहीं: BJP नेता के बेटे की शादी में फायरिंग से रिश्तेदार घायल, नामजद आरोपी पर कार्रवाई नहीं – Khandwa News

57
0

[ad_1]

इंदौर से आए युवक ने चलाई थी गोली। इनसेट – पैर में फंसीं गोली निकाली गई।

Google search engine

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष फाजिल पटेल के बेटे की शादी में हर्ष फायरिंग से एक रिश्तेदार घायल हो गया, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने नामजद आरोपी पर FIR दर्ज नहीं की है।

.

घटना 13 अप्रैल की रात ढाई बजे की है। गांव पेठिया में आयोजित शादी समारोह में जब संगीत कार्यक्रम चल रहा था, तभी इंदौर से आए मेहमान टिंकू भाटी ने दो हवाई फायर किए। इसके बाद उसने लाइसेंसी रिवाल्वर कमर में खोंस ली, लेकिन तभी अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई, जो सीधे ग्राम मदनी निवासी पूर्व उपसरपंच फिरोज खान के पैर में जा लगी। घायल को भाजपा नेता और अन्य रिश्तेदार अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में भर्ती कराया, सुबह होने पर प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन कराया।

गोली लगने से घायल मदनी निवासी पूर्व उपसरपंच फिरोज खान।

गोली लगने से घायल मदनी निवासी पूर्व उपसरपंच फिरोज खान।

घायल का बोला- मैं मंच पर था, गोली अचानक लगी

घायल पूर्व उप सरपंच फिरोज खान ने बताया कि वह ग्राम मदनी से अपने रिश्तेदार फाजिल पटेल के बेटे के विवाह में आया था। यहां रात दो से ढाई बजे के बीच मंच पर सभी लोग नाच रहे थे। इस दौरान मैं भी मंच पर मौजूद था। नाचते समय इंदौर से आए मेहमान टिंकू भाटी द्वारा हर्ष फायर के बाद लाइसेंसी रिवाल्वर को कमर में खोस ली थी। इसी दौरान अचानक गोली चलने पर यह घटना हो गई।

प्रशासन ने रूकवाया था छोटे बेटे का निकाह

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष फाजिल पटेल यहां दो बेटों की शादी हो रही थी। लेकिन छोटे बेटे की उम्र 21 साल से कम होने पर प्रशासन ने शादी रोक दी थी। इसके बावजूद बड़े बेटे की शादी में हुई फायरिंग ने समारोह को विवादों में डाल दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कार्यक्रम में इंदौर से एक महिला डांसर को बुलाया गया था, जिसने अश्लील डांस किया। यह बात गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे लेकर भी माहौल तनावपूर्ण हो गया था।

तीसरे दिन भी FIR नहीं, पुलिस-प्रशासन में टकराव

घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन थाना जावर पुलिस ने अब तक FIR दर्ज नहीं की है। टीआई जीपी वर्मा ने बताया कि पीड़ित के कथन की कॉपी नहीं मिली है। तहसीलदार को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी है, उसी के आधार पर कार्रवाई करेंगे। वहीं, नायब तहसीलदार महादेव राठौर ने कहा कि बयान की रिपोर्ट मंगलवार को ही पुलिस को बंद लिफाफे में सौंप दी गई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here