Home मध्यप्रदेश Bullet fired at farm house | इंदौर में फॉर्म हाउस पर चली...

Bullet fired at farm house | इंदौर में फॉर्म हाउस पर चली गोली: एक व्यक्ति की मौत; पुलिस ने पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया – Indore News

52
0

[ad_1]

इंदौर के तेजाजी नगर स्थित उमरीखेड़ा में एक फॉर्म हाउस में शनिवार रात को गोली चलने की घटना हो गई। गोली एक व्यक्ति को लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी उसे लेकर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कर जांच शुरू कर दी है।

Google search engine

.

पुलिस उपायुक्त विनोद कुमार मीना ने बताया कि, घटना शनिवार रात की है। फॉर्म हाउस विवेक सिंघल का है। प्रांरभिक जांच में पता चला है कि फॉर्म हाउस पर विवेक और उनकी पत्नी और बेटा थे। गोली कैसे चली ये अभी पता नहीं चला है। पुलिस टीम इसकी जांच कर रही है।

गोली लगने से 60 वर्षीय मदन लाल यादव नामक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस को एमवाय अस्पताल से सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। फॉर्म हाउस के गार्ड से भी पूछताछ की गई है। उससे ये पता चला है कि विवेक के पास लाइसेंस बंदूक है। जिसे वे अपने साथ रखते हैं। मदन लाल फॉर्म हाउस पर पानी लेने गया था। वहां काम करता है। ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मदनलाल की पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि मदनलाल की पत्नी भी मौके पर थी। उससे पूछताछ के बाद ही घटना के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी।

पत्नी अस्पताल से घर चली गई थी

विनोद कुमार मीना ने बताया कि घटना में मदनलाल के कमर के नीचे गोली लगी थी। ये जानकारी मिली है कि घटना के बाद फॉर्म हाउस के मालिक विवेक सिंघल और उनका बेटा और मृतक की पत्नी मदनलाल को लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में मदनलाल को मृत घोषित करने के बाद फॉर्म हाउस के मालिक और उनका बेटा अस्पताल से भाग निकले। इधर, मृतक की पत्नी भी उसके घर चली गई थी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here