Home मध्यप्रदेश Bullet fired again in Rewa, car market operator fired upon | रीवा...

Bullet fired again in Rewa, car market operator fired upon | रीवा में फिर चली गोली,कार बाजार के संचालक पर फायरिंग: गोली हाथ में लगी,बाल-बाल बचा ; दुकान बंद कर घर जा रहा था – Rewa News

53
0

[ad_1]

रीवा शहर में कार सवार युवक को अज्ञात आरोपियों ने बीच सड़को गोली मार दी है। घटना मंगलवार रात 10 बजे की है।

Google search engine

.

वारदात विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के खुटेही मस्जिद के सामने हुई। गोली युवक के हाथ में लगी है। जिसे इलाज के लिए रीवा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घायल युवक की पहचान रीवा के घोघर निवासी कबीर हुसैन के रूप में की गई है। जो विश्वविद्यालय स्टेडियम के सामने के के कार बाजार के नाम से व्यापार करता है।

बीच बाजार हुए गोली कांड की घटना सुनने के बाद निजी अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली।

बताया गया कि के के कार बाजार का संचालक कादिर हुसैन दुकान से अपने घर जा रहा था। कार चलाते समय कादिर हुसैन मोबाइल में बात कर रहा था तभी पीछे से बंदूक से फायर किया गया।

गोली युवक के उसी हाथ में लगी जिस हाथ से वह मोबाइल लेकर बात कर रहा था। माना जा रहा है कि हाथ में ना लगकर गोली गले और सिर में भी लग सकती थी।

हालांकि अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here