Home मध्यप्रदेश Budhni woman gang raped in Ramnagar | बुधनी की महिला से रामनगर...

Budhni woman gang raped in Ramnagar | बुधनी की महिला से रामनगर में गैंग रेप: एक आरोपी गिरफ्तार,दो की तलाश जारी; पथरी का इलाज करवाने गई थी पीड़िता – Joshipur News

53
0

[ad_1]

सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र में 2 अक्टूबर को महिला के साथ हुए गैंग रेप का एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को बुधनी पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश में

Google search engine

.

पुलिस के अनुसार पीड़िता रामनगर में पथरी का इलाज कराने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्काल घटना पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए और महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

अन्य दो आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

पुलिस ने बताया है कि एक आरोपी की पुष्टि कर ली गई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ सबूत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी के परिजनों का कहना है कि उसने कोई गलत काम नहीं किया। व्यक्ति पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। महिला के लिए क्षेत्र नया था और वह आरोपियों को नहीं जानती थी। पुलिस ने महिला की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं और मामले की जांच चल रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here