Home मध्यप्रदेश Body of a 70-year-old woman found in a field | खेत में...

Body of a 70-year-old woman found in a field | खेत में मिला 70 वर्षीय महिला का शव: मंडला के बीजाडांडी में होली के दिन मिली लाश, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार – Mandla News

60
0

[ad_1]

मंडला जिले के खापा माल गांव में एक खेत से करीब 70 वर्षीय महिला का शव मिला है।

Google search engine

.

मृतका की पहचान कीरता बाई के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम को शव मिलने की सूचना मिलते ही बीजाडांडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

घटना के समय गांव में होली का त्योहार चल रहा था। इस कारण ग्रामीणों को घटना की ज्यादा जानकारी नहीं है। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

बीजाडांडी पुलिस के मुताबिक, मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल की जांच कर मामले की छानबीन में जुटी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here